पाकिस्तान से युद्ध के लिए TTP आतंकी बनाएंगे एयरफोर्स, कश्मीर 'नया विलायत', भारत को कितना खतरा?
Updated on
26-12-2025 01:07 PM
इस्लामाबाद: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान में हमला करने के लिए अपने संगठन में कई परिवर्तन किए हैं। इसके लिए उसने 2026 के लिए अपना नया संगठनात्मक ढांचा सार्वजनिक किया है। इसमें सबसे खास बात 'एयर फोर्स यूनिट' के गठन की घोषणा है। टीटीपी अगर वाकई ऐसा कर पाने में कामयाब रहता है तो साल 2026 में पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों में जबरदस्त इजाफा होने की आशंका होगी। पाकिस्तान में पहले ही पिछले दो तीन सालों से आतंकी हमलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। नये स्ट्रक्चर में TTP की मिलिट्री यूनिट्स, अलग-अलग प्रांतों में लड़ाकों की तैनाती और अलग-अलग विभागों के ऑर्गनाइजेशनल फ्रेमवर्क की जानकारी दी गई है।
इसके अलावा टीटीपी ने कश्मीर को नया "विलायत" बनाने की भी बात की है। इसके स्ट्रक्चर में गिलगित को दो अलग-अलग यूनिट में बांटा गया है। पहली बार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने कश्मीर को अपने संगठनात्मक ढांचा में एक नए तथाकथित "विलायत" (प्रांत) के तौर पर शामिल किया है। इसके अलावा, इस ग्रुप ने गिलगित को दो अलग-अलग विलायतों में बांट दिया है- विलायत दियामेर और विलायत डारेल।
तहरीक-ए-तालिबान का नया संगठनात्मक ढांचा बात अगर पिछले कुछ सालों की करें तो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी हमलों में बाढ़ आ गई है। नवंबर 2022 में टीटीपी ने पाकिस्तान सरकार के साथ युद्धविराम समझौता रद्द कर दिया था। इसके बाद टीटीपी ने पाकिस्तानी सेना और पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाया है। वहीं, पाकिस्तान की सेना ने अब TTP को 'फितना-अल-खवारिज' कहना शुरू कर दिया है। वो टीटीपी के हमलों के लिए भारत पर शह देने का इल्जाम लगाने लगा है। पाकिस्तान आरोप लगाता है कि TTP अफगानिस्तान की धरती से ऑपरेट कर रहा है, जिसे तालिबान प्रशासन ने खारिज कर दिया है।
TTP के नए संगठनात्मक ढांचे की बड़ी बातें
सलीम हक्कानी के नेतृत्व में एयरफोर्स यूनिट बनाने की बात कही गई है
TTP ने दो नए सुपरविजन जोन बनाए हैं- वेस्टर्न जोन (बलूचिस्तान) और सेंट्रल जोन
दोनों जोन के लिए अलग-अलग ओवरऑल मिलिट्री कमांडर नियुक्त किए गए हैं
'शैडो प्रांत' में कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान को शामिल किया गया है
सभी सैन्य जोन के नेतृत्व में बदलाव किया गया है
एहसानुल्लाह इपी को साउदर्न मिलिट्री जोन का प्रमुख बनाया गया है
वह कुख्यात फकीर इपी का परपोता बताया जाता है, जिसने मार्च 2022 में TTP जॉइन किया था
सेंट्रल मिलिट्री जोन में हिलाल गाजी को डिप्टी हेड बनाया गया है।
TTP ने सलीम हक्कानी के नेतृत्व में जिस "एयर फोर्स" के गठन की घोषणा की है, उसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह मुख्य रूप से क्वाडकॉप्टर ड्रोन ऑपरेशन पर ध्यान केंद्रित करेगी। इससे वो पहले से ही खैबर पख्तूनख्वा में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए हमले करता रहा है। लेकिन एयरफोर्स यूनिट के गठन का मतलब ये हो सकता है कि वो अब कॉर्डिनेशन के साथ हमले करे और ये भी संभव है कि उसकी ड्रोन क्षमता में सुधार आया हो। ऐसी रिपोर्ट है कि टीटीपी ने 2026 के ऑपरेशन के लिए लीडरशिप लिस्ट जारी की। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने एक अज्ञात जगह पर हुई मीटिंग के बाद अपने 2026 के ऑपरेशन के लिए नेताओं की लिस्ट जारी की है। टीटीपी के कश्मीर में घुसने से भारत को कितना खतरा? नये बदलाव के तहत अजमतुल्लाह महसूद को पॉलिटिकल कमीशन का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है, जबकि मौलवी फकीर मोहम्मद को हटाकर सिर्फ सदस्य के तौर पर रखा गया है। सरबकाफ मोहम्मद का नाम नई सूची में शामिल नहीं है, जिसे संगठन के भीतर बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। नये बदलाव के बाद भी मुफ्ती नूर वली महसूद के हाथ में ही टीटीपी की कमान रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर अब टीपीपी की नजर होगी तो पाकिस्तान में तो हमले बढ़ेंगे ही, साथ ही साथ भारत को भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। ये एक कट्टर आतंकी संगठन है और कश्मीर में पैर पसारने के लिए ये भारत के खिलाफ आतंकी हमलों में शामिल आतंकी संगठनों से हाथ मिला सकता है।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…