ट्रंप और नेतन्याहू ईरानियों के हत्यारे, अमेरिका और इजरायल पर भड़के ईरान के नेशनल सिक्योरिटी चीफ
Updated on
14-01-2026 01:46 PM
तेहरान: ईरान में खामेनेई शासन के खिलाफ जारी भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच देश के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने अमेरिका और इजरायल पर हमला बोला है। लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के लोगों का मुख्य हत्यारा कहा है। पूरे ईरान में हो रहे इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 2400 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लारीजानी की यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के ईरानियों से सरकारी संस्थानों पर कब्जा करने की अपील के घंटों बाद आई है।
ट्रंप और नेतन्याहू पर सीधा हमला
ईरान की संसद के पूर्व स्पीकर और अब ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए ट्रंप पर सीधा हमला बोला। लारीजानी ने लिखा, 'हम ईरान के लोगों के मुख्य हत्यारों के नाम बताते हैं। 1- ट्रंप। 2- नेतन्याहू।'
इसके साथ ही लारीजानी ने ट्रंप के ट्रुथ सोशल पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें ट्रंप ने ईरानियों ने संस्थाओं पर कब्जा करने की अपील की है। ट्रंप ने ईरानी लोगों से आगे कहा कि वे हत्यारों और उत्पीड़नकर्ताओं के नाम लिख लें। उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी। इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि उन्होंने 'ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं, जब तक प्रदर्शनकारियों की हत्याएं नहीं रुकती हैं। मदद आ रही है।'
अमेरिका-इजरायल पर लगाया आरोप
लारीजानी ने वॉशिंगटन और तेल अवीव पर अशांति भड़काने का आरोप लगाया है, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई है। संयुक्त राष्ट्र में ईरानी राजदूत अमीर सईद इरावानी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा देने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। इस बीच ईरानी अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…