आज है दूसरा यूथ वनडे मैच, कब और कहां देख सकते हैं वैभव सूर्यवंशी की लाइव बैटिंग

Updated on 05-01-2026 02:01 PM
बेनोनी: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच यूथ वनडे सीरीज का मैच आज खेला जाएगा। तीन मैच की सीरीज का यह दूसरा अनॉफिशियल वनडे मैच होगा, जिसमें सभी निगाहें भारतीय कप्तान वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। वैभव ने पहले मैच में कप्तानी की बागडोर संभालकर दुनिया का सबसे कम उम्र अंडर-19 कप्तान बनने का रिकॉर्ड कायम किया था, लेकिन बल्ले से फेल हो गए थे। ऐसे में हर किसी को इस दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ( Vaibhav Suryavanshi ) के बल्ले से बड़ी पारी निकलने की उम्मीद रहेगी। आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप (U-19 World Cup) को देखते हुए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना रखी है। इस सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर भी हो रहा है।

पहलै मैच में ऐसी रही थी टीमों की परफॉर्मेंस

पहले मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने डकवर्थ लुइस नियम की मदद से 25 रन से जीत हासिल की थी। भारत ने हरवंश सिंह पंगालिया के शानदार 93 रन और आरएस अंबरीश के 65 रन की मदद से 300 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। मेजबान साउथ अफ्रीका के लिए जेजे बैसन ने चार विकेट लिए थे, लेकिन वे टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक पाए थे। टारगेट का पीछा करते समय अफ्रीकी बल्लेबाज जॉरिक वान स्कालविक ने 72 गेंद में नॉटआउट 60 रन बनाए थे, लेकिन उनकी टीम 27.4 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन ही बना सकी थी और मैच के बीच में ही थमने पर डकवर्थ लुइस नियम के कारण 25 रन से हार गई थी।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरा यूथ वनडे मैच बेनोनी में खेला जाएगा। यह मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से होगी।

क्या टीवी पर देख सकते हैं इस मैच को लाइव?

भारत और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीमों का मैच स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव टेलीकास्ट होना था, लेकिन पिछले मैच में ग्राउंड पर तकनीकी खामी का हवाला देकर चैनल ने मैच को टेलीकास्ट नहीं किया था। दूसरे वनडे मैच के लिए भी अभी तक तय नहीं है कि स्टार स्पोर्ट्स इसे टेलीकास्ट करेगा या नहीं।

कहां देखा जा सकता है ये मैच लाइव?

हालांकि यह मैच किसी भी ऑफिशियल ऐप पर लाइव स्ट्रीम नहीं हो रहा है, क्योंकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने किसी को ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर नहीं जोड़ा है। लेकिन दोनों टीमों के बीच पहले वनडे मैच को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने खुद अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल youtube.com/@cricketsatv पर लाइव स्ट्रीम किया था। दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दोपहर 12.30 बजे से अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाने का अपडेट जारी किया हुआ है। ऐसे में इस यूट्यूब चैनल पर आप लाइव मैच देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.