खाट लगाकर धरने पर बैठा राजस्थान का यह विधायक, पहले ओरण बचाओ आंदोलन और अब खेजड़ी बचाने में जुटे

Updated on 04-08-2025 01:47 PM
बाड़मेर: सीमावर्ती जिलों में पिछले दिनों ओरण बचाओ आंदोलन चलाया गया था। इसका नेतृत्व निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने किया। ग्राम पंचायतों में पशुओं के चरने के लिए काम आने वाली सरकारी जमीन को बचाने के लिए विधायक भाटी ने लंबा आंदोलन चलाया। जमीन बचाने के लिए वे सरकार और प्रशासन से लड़ते रहे। उनकी इस मुहीम में हजारों लोग भी शामिल हुए। रविंद्र सिंह भाटी एक बार फिर आंदोलन पर उतर आए हैं। इस बार वे बाड़मेर में खेजड़ी बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

पर्यावरणीय अपराध कर रही है सोलर कंपनियां

बाड़मेर जिले के बरियाड़ा गांव के आसपास सोलर कंपनियां प्लांट लगाने के लिए पेड़ों की कटाई कर रही है। बरियाड़ा और खोडाल गांव के किसानों ने खेजड़ी और अन्य वृक्षों की कटाई को अवैध बताते हुए विरोध शुरू किया। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी कंपनियों की ओर से पेड़ों की कटाई की गई तो शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ग्रामीणों के समर्थन में उतर गए। भाटी ने कहा कि पेड़ों की अवैध रूप से कटाई करना पर्यावरणीय अपराध है। सोलर कंपनियां कानून और शासन व्यवस्था का खुला उलंघन कर रहे हैं। सरकारी अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं।

खाट लगाकर धरने पर बैठे भाटी

रविंद्र सिंह भाटी रविवार को बरियाड़ा और खोडाल गांव पहुंचे। ग्रामीणों से मुलाकात के बाद उस स्थान पर पहुंचे जहां सोलर कंपनियों की ओर से खेजड़ियों को काटने के बाद जलाया गया। यानी जहां खेजड़ियों को जलाया, वहीं पर खाट लगाकर रविंद्र सिंह भाटी धरने पर बैठ गए। रविवार की पूरी रात उन्होंने वहीं पर बिताई और आज सोमवार को भी धरने पर बैठे हुए हैं। भाटी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से सोलर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अंधेरे में काटे पेड़, रात्रि में ही जला दिए गए

भाटी का कहना है कि सोलर कंपनियों की ओर से रात्रि के समय खेजड़ी सहित अन्य पेड़ों को काटा गया। अपनी करतूत छिपाने के लिए रात्रि में ही काटे गए पेड़ों को जला दिया गया। यह कृत्य एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सोलर कंपनियों का यह अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। वे लोग मुनाफे के लिए खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रही हैं। यह कृत्य राजस्थान की जैव विविधता के साथ क्रूर मजाक है। भाटी ने ऐलान किया कि जब तक सोलर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.