कोटा में बच्चों को ऐसे तराश रहे हैं 'सचिव जी', जीतू भैया दिला रहे '12वीं फेल' की याद
Updated on
11-06-2024 02:44 PM
ओटीटी पर 'कोटा फैक्ट्री' के हिट सीरीज के तीसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो बेहद प्रॉमिसिंग नजर आ रहा है। इस सीरीज में हाल ही में 'पंचायत 3' से सबका दिल जीत चुके सचिव जी एक बार फिर खासकर उन बच्चों और पैरेंट्स के लिए आंखें खोलने वाला है जो इस वक्त या आनेवाले समय में जेईई (JEE) और नीट (NEET) जैसी परीक्षा पास करने के लिए जीतोड़ मेहनत किया करते हैं। देश में करोड़ों बच्चे IIT का सपना संजोकर इसके लिए तैयारी में जुटते हैं और इनके लिए कोटा में मौजूद टॉप इंस्टिट्यूशंस किसी फैक्ट्री के तर्ज पर काम करते हैं। कहानी है उन्हीं स्टूडेंट्स को तैयारी करने वाले जीतू भैया की जो वहां पहुंचने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेहद खास हैं।
इस ट्रेलर को देखकर आपको समझ आ गया होगा कि कोटा में बच्चों के कॉम्पिटिशन को लेकर इंस्टिट्यूशंस में भी किस तरह की मारामारी होती है। वहां हर ऑर्गेनाइजेन स्टूडेंट्स की फैक्ट्री की तरह काम करते हैं, लेकिन जीतू भैया का पढ़ाने और बच्चों को डील करने का अंदाज अलग है। इसे लेकर उनपर सवाल भी उठते हैं, जिसका बहुत ही तगड़ा जवाब है उनके पास।
'इन बच्चों के लिए जीतू भैया क्यों? जीतू सर क्यों नहीं?'
उनसे पूछा जाता है कि - इन बच्चों के लिए जीतू भैया क्यों? जीतू सर क्यों नहीं? तब जितेंद्र कोटा में आने वाले छात्रों के मेंटल स्टेटस को लेकर बातें करते हैं। वह कहते हैं, 'मैम, क्या है कि कोटा में बच्चों के लिए सबकुछ होता है पर ये लोग सिर्फ जेईई करने वाले नहीं हैं। हमलोग भूल जाते हैं कि ये लोग 15-16 साल के बच्चे हैं। उनमें दुनियाभर की इनसिक्योरिटी है। अगर टीचर डांट दे तो बुरा मान जाते हैं। दोस्त ने कुछ कहा तो वह उनको बुरा लग जाता है। ये बच्चे हर चीज को सीरियसली लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी लेना बहुत बड़ी बात है जो 'जीतू सर' नहीं संभाल पाएंगे।'
हर स्टूडेंट्स के साथ मिलकर मेहनत करते दिख रहे जीतू भैया
टेस्ट सीरीज की टेंशन, रैंक का प्रेशर लेकर बच्चों को तराशने वाला कोटा, बिल्कुल फैक्ट्री की तरह नजर आ रहा है। हालांकि, जीतू भैया की फिलॉसफी जरा हटकर है। उन्हें स्टूडेंट्स से मतलब है और वो अपने हर स्टूडेंट्स के साथ जीतू भैया बनकर लगातार मेहनत करते हैं जिनका एक ही फंडा है- सपना नहीं, लक्ष्य बोलो। सपना देखा जाता है और लक्ष्य अचीव किया जाता है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 20 जून को रिलीज होने जा रही है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…