चलता-फिरता घर लेकर निकला यह कपल! कुंभ में ठहरने का किया मस्त जुगाड़, आनंद महिंद्रा भी हुए मोहित

Updated on 25-01-2025 02:10 PM
प्रयागराज में चल रहे कुंभ में इस समय देश-विदेश से लोग आ रहे हैं। यहां रुकने की वैसे तो कई सुविधाएं हैं, लेकिन कर्नाटक के इस कपल ने अलग ही जुगाड़ निकाला है। इस कपल ने अपनी कार को ही डबल-डेकर कार में बदल दिया है। इसमें रहने और किचन के अलावा कई सुविधाएं हैं। इस कार को देख महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन भी मोहित हो गए। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी है।

चलता-फिरता घर है कार

कार का यह कपल 6 महीने की सड़क यात्रा पर निकला है। उन्होंने अपनी कार को कुछ इनोवेटिव तरीके से मॉडिफाई कराया है। यह कार एक मॉडिफाई टोयोटा इनोवा है। इसके लिए उन्होंने 2 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस कार को उन्होंने एक तरह से घर में बदल दिया है। वह जहां भी घूमने जाते हैं, इस कार में ही सोते हैं। दरअसल, यह कपल कार के ऊपर अपना टेंट लगाता है और वहीं सोता है। उनकी इस डबल डेकर कार को देख कुंभ में आए लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

सोलर पैनल भी लगा है

इस कार में उन्होंने छोटा-सा किचन बनाया हुआ है। इसमें गैस से लेकर किचन की दूसरी सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं। इसमें एक सोलर पैनल भी लगा है। सोलर पैनल के जरिए ही टेंट और कार में बिजली की जरूरतें पूरी होती हैं। नीचे कार और ऊपर टेंट यानी इस डबल डेकर कार के टेंट में जाने के लिए कपल ने सीढ़ी भी रखी है। जब वह सफर कर रहे होते हैं तो सारा सामान कार के अंदर ही रख लेते हैं।

कितना आया खर्च?

कपल ने बताया कि इस कार को चलता-फिरता घर बनाने में दो लाख रुपये का खर्च आया है। टेंट बनाने में ही एक लाख रुपये हो गए। वहीं कार में किचन का सेटअप करने और दूसरी चीजों में एक लाख रुपये का खर्च आया है। कपल का कहना है कि वह महाकुंभ में 15 दिन के लिए आए हैं। इसके लिए वह एक महीने का राशन अपने साथ लाए हैं। सब्जी और दूसरी रोजाना वाली चीजों को यह क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर कर देते हैं।

क्या है कपल का प्लान?

कपल ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। इनमें दो शादीशुदा हैं। एक बेटा विदेश में रहता है। यह कपल 6 महीने के लिए इस कार के जरिए यात्रा पर निकला है। अभी वह प्रयागराज के लिए एक महीने का प्लान बनाकर आए हैं। इसके बाद इनका प्लान नेपाल जाने का है।

क्या लिखा है आनंद महिंद्रा ने

आनंद महिंद्रा ने इस खास 'जुगाड़' की काफी तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, 'हां, यह बिल्कुल सच है कि मैं इस तरह के संशोधनों और आविष्कारों से मोहित हूं। लेकिन मुझे यह स्वीकार करना होगा कि जब वे महिंद्रा वाहन पर आधारित होते हैं तो मैं और भी अधिक मोहित हो जाता हूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.