ये दोस्त अलग नहीं हुए और 5 साल में ही खड़ी कर दी 66 करोड़ की कंपनी, जानें कैसे मिली सफलता

Updated on 12-04-2025 02:19 PM
नई दिल्‍ली: अश्विन पाटिल और चैतन्य कोरगाओंकर बचपन के दोस्‍त हैं। वे महाराष्‍ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले से हैं। 2018 में दोनों ने 'बायोफ्यूल्स जंक्शन' की शुरुआत की। यह कंपनी उद्योगों में डीजल और कोयले की जगह साफ ईंधन इस्तेमाल करने के लिए काम कर रही है। वे कृषि कचरे को इको-फ्रेंडली पैलेट्स में बदलते हैं। इससे प्रदूषण कम होता है। किसानों को फायदा होता है। पर्यावरण भी बेहतर होता है। यह स्टार्टअप शुरू से ही फायदे में है। वित्त वर्ष 2022-23 तक केवल 5 सालों में इसका टर्नओवर 66.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। कंपनी भविष्य में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती है। आइए, यहां अश्विन पाटिल और चैतन्य कोरगाओंकर की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

अलग-अलग सेक्‍टर का अनुभव

अश्विन पाटिल अमरावती जिले से ताल्‍लुक रखते हैं। उनका परिवार पीढ़ियों से खेती करता आ रहा है। उन्होंने मुंबई के वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI) से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने पुणे के पास और आंध्र प्रदेश में कुछ सालों तक अप्‍लायंस इंडस्‍ट्री में काम किया। फिर उन्होंने एमबीए किया और लगभग 18 साल तक इक्विटी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में काम किया। चैतन्य कोरगाओंकर आश्विन के 2000 से करीबी पारिवारिक दोस्‍त हैं। उन्होंने सरकारी बैंकिंग, रणनीति और लायजनिंग में विशेषज्ञता के साथ कई कंपनियों के साथ काम किया है।

2018 में रखी बायोफ्यूल्स जंक्शन की नींव

साल 2018 में अश्विन पाटिल और चैतन्य कोरगाओंकर ने बायोफ्यूल्स जंक्शन की नींव रखी थी। बायोफ्यूल्स जंक्शन कृषि कचरे को उपयोगी ईंधन में बदलती है। इससे किसानों को अपनी फसल के बाद बचे कचरे को ठिकाने लगाने का एक अच्छा तरीका मिल जाता है। यह कचरा पहले बेकार माना जाता था। कंपनी का नेटवर्क बहुत बड़ा है। 450 बायोफ्यूल मैन्युफैक्चरर्स एक साथ मिलकर काम करते हैं। इससे कंपनी को कचरा इकट्ठा करने और उसे ईंधन में बदलने में आसानी होती है।

ग्राहकों की लिस्‍ट में बड़े-बड़े नाम

बायोफ्यूल्स जंक्शन का दावा है कि उसका बायोफ्यूल सस्ता है। कंपनी के बड़े-बड़े ग्राहक हैं। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस जैसी कंपनियां शामिल हैं। बायोफ्यूल्स जंक्शन शुरू से फायदे में चल रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का कारोबार 66.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। बायोफ्यूल्स जंक्शन के 450 बायोफ्यूल मैन्युफैक्चरर्स कचरे के स्रोतों के 30-40 किलोमीटर के दायरे में हैं। इससे काम तेजी से होता है। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। कंपनी का दावा है कि उसके बायोफ्यूल आयातित कोयले से 10% सस्ते हैं।

इस सेक्‍टर को चुनने की यह थी वजह

अश्विन और चैतन्य ने बायोफ्यूल पर शोध करते हुए महसूस किया कि कोई भी बड़ा या पैन-इंडिया खिलाड़ी सेक्‍टर में नहीं था। इसके अलावा, डिमांड और सप्‍लाई में तीन प्रमुख कारणों से अंतर था - क्‍वालिटी, सप्‍लाई स्‍टेबिलिटी और प्रोडक्‍टों का कम्‍प्‍लायंस। अश्विन ने क्लास 12 तक अपने गृहनगर में कृषि पद्धतियां देखी थीं। चैतन्य और वह अपना कुछ काम करना चाहते थे। अपनी नौकरियों में व्यस्त रहते हुए उन्‍होंने 2016-17 में व्यावसायिक अवसरों की तलाश शुरू कर दी। अंत में उन्‍हें सफलता मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.