भारत के एस्पिरेशनल ब्लॉक का हो सम्पूर्ण विकास : आनंद शेखर

Updated on 11-05-2024 04:41 PM
रायपुर। भारत के 500 एस्पिरेशनल ब्लॉक का सम्पूर्ण विकास हो इसके लिए ब्लॉक स्तर के शिक्षा जगत और समाज कार्य करनेवाले मिलकर पुरजोर प्रयास करें तो ये ब्लॉक भारत के विकसित ब्लॉक से कदमताल करेंगे। उक्त बातें नीति आयोग के मिशन डायरेक्टर आनद शेखर ने एनआईटी रायपुर में आयोजित नज सम्मिट 2 के अवसर पर आए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि यह एक अभूतपूर्व समय है जब भारत में नागरिक-केंद्रित पहल के लिए उच्च स्तर की इच्छाशक्ति है, जहां समुदाय अपने कार्यक्रम को डिजाइन करने का मालिक है। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नागरिकजनों, सरकार और शिक्षा जगत के बीच तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।


छत्तीसगढ़ के प्रमुख कंपनी राज्य में सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए काम करेंगे। इन कंपनियों के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड का उपयोग कुपोषण, एनीमिया और बाल मृत्यु दर को कम करने के साथ-साथ परिवारों और समुदायों के बीच महत्वपूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देने में सरकार का समर्थन करने के लिए किया जाएगा।


कॉरपोरेट्स, यूनिसेफ और एनआईटी की संयुक्त पहल के रूप में भारत में अपनी तरह का पहला अभिनव मंच, "थिंक-सो" आज यहां लॉन्च किया गया।


फोरम का उद्देश्य ज्ञान साझा करने की सुविधा, बेहतर कार्निति को बढ़ावा देना, सक्रिय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निकायों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना और बुनियादी ढांचे से परे समाधान बनाने के लिए कार्यक्रमों की पुनर्कल्पना करके सकारात्मक सामाजिक प्रभाव को बढ़ावा देना है।

इस अवसर को संबोधित करते हुए यूनिसेफ प्रमुख जॉब जकारिया ने कहा कि कॉरपोरेट समाज में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चूंकि वे बहुत बड़ी कम्युनिटी के साथ काम करते हैं , इसलिए वे बेहतर कर सकते हैं। एनआईटी डायरेक्टर एन रमन्ना राव ने कहा यह बेहतर पहल है और हमारा इंस्टीट्यूट इसका भागीदार बनेगा।


इस अवसर को यूनिसेफ एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह ने कहा कि सीएसआर और एनजीओ एक निश्चित कार्यनीति पर कार्य करे तो बेहतर परिवर्तन होगा।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन करके किया गया। पूरे दिन के कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, एनजीओ और कंपनी के सीएसआर कार्य की सफल कहानी का प्रदर्शन हुआ।

इस मौके पर प्रतिभागी के रूप में पूरे प्रदेश भर से एनजीओ, कॉरपोरेट जगत के अधिकारी और शिक्षा जगत के लोग उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.