12.75 लाख तक कोई टैक्स नहीं, मोदी सरकार ने एक तीर से साध लिए कई निशाने

Updated on 01-02-2025 04:14 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज फाइनेंशियल ईयर 2025-26 का बजट पेश किया। इसमें उन्होंने मिडिल क्लास को भारी राहत दी है। सीतारमण ने इनकम टैक्स की धारा 87ए के तहत नए टैक्स रिजीम में टैक्स छूट में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके तहत अब 12 लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नई कर व्यवस्था के तहत 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। यानी 12.75 लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम पर सैलरीड लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। अब तक 7 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं है। स्टैंडर्ड डिडक्शन को शामिल करने के बाद यह राशि 7.75 लाख रुपये हो जाती है।
वित्त मंत्री ने अपनीभाषण में कहा, 'मुझे अब यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। अब शून्य से चार लाख रुपये तक जीरो, 4 से 8 लाख रुपये तक 5%, आठ से 12 लाख रुपये तक 10%, 12 से 16 लाख रुपये तक 15%, 16 से 20 लाख रुपये तक 20%, 20 से 24 लाख रुपये तक 25% और 24 लाख रुपये से अधिक इनकम पर 30% टैक्स होगा। धारा 87A के तहत कर छूट पुरानी और नई दोनों कर व्यवस्थाओं के तहत दी जाती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Infomerics Ratings के चीफ इकनॉमिस्ट मनोरंजन शर्मा ने कहा कि बजट में वित्त मंत्री ने 12 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स में छूट की घोषणा की थी। इसकी उम्मीद की जा रही थी। मिडिल क्लास महंगाई से त्रस्त है और उसकी डिस्पोजेबल इनकम सिकुड़ रही थी। देश की जीडीपी में पिछले कुछ तिमाहियों से सुस्ती दिख रही थी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह बताई जा रही थी कि शहरी इलाकों में खपत घट रही थी। यही वजह है कि मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में ज्यादा छूट देने की मांग की जा रही थी। मिडिल क्लास की डिस्पोजेबल इनकम बढ़ने से उनकी जेब में ज्यादा पैसा आएगा और इससे इकॉनमी को बूस्ट मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.