फ्लाइट में बम है... फर्जी कॉल और मैसेज करने वालों की खैर नहीं, जानें सरकार क्या ले सकती है ऐक्शन

Updated on 20-10-2024 12:38 PM
नई दिल्ली: विमान में बम की झूठी कॉल और मैसेज ने यात्रियों और एयरलाइंस के साथ एविएशन मिनिस्ट्री को भी परेशानी में डाल दिया है। मंत्रालय ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे मामलों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन एवं सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के पुराने सुझावों पर नए सिरे से विचार कर रहा है। इसमें धमकी देने वालों को फ्लाइट में बैन लगाने तक शामिल है।

बीसीएएस के सुझावों के अनुसार बम की झूठी सूचना देने वालों को पांच साल के लिए 'नो-फ्लाई' सूची में डाला जाए। साथ ही विमान अधिनियम 1934 की समीक्षा की जाए। इसमें अगस्त में लोकसभा द्वारा पारित भारतीय वायुयान विधेयक 2024 द्वारा रिप्लेस करने का प्रस्ताव है। इसका मकसद है कि झूठी धमकियों से निपटने के लिए एक विशेष कानूनी व्यवस्था प्रदान की जा सके।

पिछले साल दिया था सुझाव


टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार सूत्रों ने बताया कि बीसीएएस ने पिछले साल विमान अधिनियम में विशेष प्रावधानों को शामिल करने का सुझाव दिया था। इसका उद्देश्य झूठी धमकियों और मैसेज से अधिक सख्ती से निपटना था। इसी साल जुलाई में दिए गए इसके अन्य प्रमुख सुझाव में डीजीसीए नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं में संशोधन करके झूठी धमकियों वाले लोगों को पांच साल के लिए 'नो-फ्लाई' सूची में डालना शामिल है।

अभी तक ऐसे लोगों पर लगता है बैन


एयरलाइंस अभी तक उन्हीं लोगों पर फ्लाइट में सफर करने पर बैन लगाती रही हैं जो विमान में सफर के दौरान या चढ़ते-उतरते समय उपद्रव मचाते हैं। यह बैन कितने दिनों का होता, यह एयरलाइन पर छोड़ दिया गया है। बीसीएएस ने कहा था कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधान उतने प्रभावी नहीं हैं जो फर्जी कॉल और मैसेज के गंभीर असर को दूर कर सकें।

क्या है विमान अधिनियम 1934?


बीसीएएस ने कहा है कि फर्जी कॉल के खिलाफ विमान अधिनियम 1934 में ऐसे कई प्रावधान हैं जो फर्जी कॉल करने या बम की झूठी सूचना देने वालों को रोक सकते हैं। इनमें सख्त जमानत और कड़ी सजा शामिल है।

6 दिन में 70 धमकियां


पिछले 6 दिनों में फ्लाइट में बम होने की करीब 70 धमकियां मिल चुकी हैं। शनिवार को ही 30 से अधिक विमानों में बम होने की धमकी मिली। इन धमकियों से एयरलाइन का भी खर्च बढ़ता है। इसके अलावा विमानों के शेड्यूल पर भी आर पड़ता है जिससे यात्री प्रभावित होते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.