दुनिया का सबसे कठिन इलाका, चीन की टेढ़ी नजर! भारत ने कस ली कमर... जबरदस्त तरीके से चल रहा डेवलपमेंट
Updated on
22-09-2025 03:43 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे कठिन इलाकों में से एक लद्दाख। यहां बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट विजयक की शुरुआत साल 2010 में की गई। प्रोजेक्ट विजयक को लद्दाख की दूरस्थ घाटियों और सीमावर्ती इलाकों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने और सेना की जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हिमालय की ऊंचाइयों में बसा लद्दाख भारत का एक दूरस्थ क्षेत्र ही नहीं है, बल्कि रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम क्षेत्र है। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि चीन लद्दाख पर अपनी टेढ़ी नजर गड़ाए हुए हैं।
यहां का हाई एल्टीट्यूट बेहद कठोर मौसम किसी भी काम में मेहनत को कई गुना बढ़ा देता है। 21 सितंबर यानी रविवार को विजयक को 15 साल हो गए। पिछले डेढ़ दशक में इस प्रोजेक्ट ने लद्दाख की कनेक्टिविटी पूरी तरह बदल दी है। प्रोजेक्ट विजयक के तहत 1400 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें और 80 से अधिक पुल बनाए गए हैं और मेंटेन किए गए हैं। इससे ऊंचाई वाले बेहद कठिन इलाकों में भी सालभर संपर्क बना रह सका है। अप्रैल 2025 में प्रोजेक्ट विजयक के तहत जोजिला दर्रा सर्दियों में बंद होने के बाद सिर्फ 31 दिनों में दोबारा खोल दिया गया।
फ्लैश फ्लड, नदियां बढ़ा देती हैं चुनौतियां
इससे लद्दाख और देश के बाकी हिस्सों के बीच लगातार संपर्क बना रहा। यहां चुनौतियों को देखें तो सबसे बड़ी चुनौती है कि यहां आधे साल बर्फीली ठंड रहती है, तापमान माइस से नीचे । बर्फबारी, ग्लेशियर पिघलने से फ्लैश फ्लड, नदियों का बदलता रास्ता, ये सब चुनौतियां कई गुना बढ़ा देते हैं। विजयक के 15वें स्थापना दिवस पर बी आर ओ ने कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए। कारगिल से द्रास वॉर मेमोरियल तक बाइक रैली निकाली गई, शहीदों की याद में विजयक मेमोरियल का उद्घाटन किया गया।
लद्दाख में बीआरओ के काम की रीढ़
बीआरओ ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ प्रोजेक्ट विजयक ने हमेशा कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया है, खासकर अस्थायी मज़दूरों (CPLs) के लिए, जो लद्दाख में बीआरओ के काम की रीढ़ हैं। बीआरओ ने कहा कि प्रोजेक्ट विजयक अब अपने दायरे को और बढ़ाने जा रहा है। करीब 1200 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों को चौड़ा करने, नए पुल और सुरंग बनाने और ऊंचाई वाले इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजनाएं तैयार हैं। इसमें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…