'पत्नी ने पति को रोते हुए उठाया' इस वाक्य में कौन रो रहा है? अनुपम खेर का सवाल देख चकराया सिर!
Updated on
26-12-2025 01:41 PM
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कनेक्टेड रहते हैं। वह वहां अपने विचार से लेकर कुछ अनोखी जानकारी भी साझा करते हैं। मगर इस बार उन्होंने एक पहेली पूछी है, जिसका जवाब काफी पेचीदा है। हालांकि कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपने जवाब तो लिखे हैं, मगर सही क्या है, ये तो अभिनेता ही जानें। वहीं, कुछ यूजर्स ने जवाब की आड़ में उनका मजाक उड़ाया है और चुटकी ली है।
दरअसल, अनुपम खेर ने अपनी एक फोटो के साथ पहेली पूछी- 'पत्नी ने रोते हुए पति को उठाया- इस वाक्य में कौन रो रहा है?' इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'है कोई मां का लाल जो इस क्विज का जवाब दे सके?' इसके साथ कई हैरान और हंसने वाली इमोजी भी लगाई। इस पोस्ट पर डॉक्टर संकेत भोसले ने लाफिंग इमोजी के साथ लिखा, 'पति।' हालांकि इस पर एक्टर का कोई रिस्पॉन्स नहीं आया।
अनुपम खेर की पहेली पर लोगों का रिएक्शन
वहीं, एक यूजर ने कहा, 'हमेशा पति साहब।' एक्ट्रेस प्रिया रैना ने लिखा, 'रोता हुआ तो पति ही हो सकता है।' एक ने लिखा, 'घर में उस वक्त किसकी सास मौजूद है। वही रो रहा।' एक ने लिखा, 'महिलाएं बोलेंगी पत्नी और पुरुष कहेंगे पति।' एक ने लिखा, 'इसे पढ़ने वाला रो रहा है।' मनीष पॉल ने लिखा, 'जिसे पता नहीं, वो पति नहीं। हाहहाहा।' चारुल मलिक ने लिखा, 'पत्नी व्रता पति।' वहीं कुछ ने कहा कि ये बहुत ही कन्फ्यूजिंग है।
अनुपम खेर की फिल्में
अनुपम खेर को इस साल 'द बंगाल फाइल्स', 'मेट्रो इन दिनों' और 'इमरजेंसी' में देखा गया था। वह 'तन्वी द ग्रेट' के कारण भी सुर्खियों में छाए हुए थे। हालांकि अब वह किसमें दिखाई देंगे, इस को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…