'वड़ा पाव गर्ल' को पति ने दी धमकी, कहा- तू चाहे जिसके साथ घूम, दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा

Updated on 05-02-2026 01:28 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' से चर्चा में आईं 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित इन दिनों विवादों में घिरी हैं। दरअसल उनकी शादीशुदा लाइफ में ऐसा तूफान आया है जिसका ड्रामा इस वक्त पूरी दुनिया देख रहे है। दोनों ने एक-दूसरे पर खुलकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। जहां उनके हसबैंड युगम गेरा ने चंद्रिका के अफेयर की बातें सोशल मीडिया पर उछाली है वहीं चंद्रिका ने भी पति के खिलाफ वीडियो शेयर कर कई सबूत दिखाए। अब चंद्रिका के हसंबैंड का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युगम चंद्रिका को धमकी देते दिख रहे हैं।

लेटेस्ट वीडियो में 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित के हसबैंड दुकान के एक्सेस की बात करते दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर चंद्रिका को ये धमकी दी है कि वो इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएंगी।

'चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का तो एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी'

वीडियो में युगम गेरा कहते दिख रहे हैं, 'मैं आ चुका हूं अपनी दुकान पर। ये वीडियो में चंद्रिका के पेज पर इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि उसके पेज का एक्सेस अभी है मेरे पास। और ये वीडियो पता नहीं दो मिनट या दो घंटे बाद कभी भी डिलीट हो सकता है। लेकिन आप सबको एक चीज में बता दूं- चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का तो एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी, चाहे पेज का ले ले लेकिन इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी। क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं, ध्यान रखना इस चीज को।'

'कोई इस दुकान पर दिख गया न तो टांगें तोड़ दूंगा'

युगम में गुस्से में धमकी देते हुए कहते हैं, 'तू चाहे जिसके साथ घूम, जिसे मर्जी हो उसे अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम...मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता लेकिन कल को कोई इस दुकान पर दिख गया न तो टांगें तोड़ दूंगा।'

लोगों ने कहा- 'द 50' में जाने के लिए ये सब ड्रामा चल रहा क्या

इन वीडियोज़ पर कुछ लोगों ने कॉमेंट कर इन ड्रामे को पब्लिसिटी स्टंट भी कहा है। एक ने कहा है, 'सब स्क्रिप्टेड है, लोग भूल गए हैं इनको इसलिए ये सब चल रहा।' एक ने कहा है, 'द 50' में जाने के लिए ये सब ड्रामा चल रहा। एक ने कहा- भाई अगर ये सब टीआरपी के लिए कर रहे हैं तो आगे इनके बच्चों पर बहुत गंदा असर पड़ने वाला है।

चंद्रिका ने रोते सुनाया था दर्द

बता दें कि हाल ही में युगम ने एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद चंद्रिका के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। वहीं चंद्रिका ने पति पर चीटिंग के गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर कर सबूत दिखाए। चंद्रिका ने रोते हुए हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहती दिख रहीं कि वो घर, बच्चा, दुकान सब संभाल रही हैं लेकिन उनका पति किसी और के साथ है।

युगम गेरा ने चंद्रिका के खिलाफ कही बातें

चंद्रिका के इन आरोपों पर उनके पति युगम गेरा का भी रिएक्शन सामने आया और उन्होंने भी वीडियो शेयर कर इसका जवाब दिया। वो भी चंद्रिका के खिलाफ बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं और दावा किया है कि उनके पास भी सबूत है।

'तुझे जिस लड़के के साथ वीडियो बनाना हो बनाओ'

युगम ने एक और वीडियो पोस्ट कर चंद्रिका से उनके रास्ते में न आने को कहा है। उन्होंने कहा कि वो जिसके साथ भी रील बनाना है बनाएं लेकिन जो चीज उनकी है वो इसे हासिल करके रहेंगे। वो कहते हैं, 'मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता, तुझे जिस लड़के के साथ वीडियो बनाना हो बनाओ, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन जो चीज मैंने बनाई है उसे तो मैं हासिल करके रहूंगा। मेरे रास्ते में मत आना बस।'

वड़ा पाव गर्ल को पति की धमकी

इससे पहले उन्होंने मास्क से खुद को कवर करके एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो कहते दिख रहे हैं, 'तूने दिखा दिया न जो तुझे करना था। कोई बात नहीं, गलती मेरी है मैं मानता हूं लेकिन इतनी बड़ी गलती नहीं है। और जो तू सबूत की बात कर रही है तो सबूत मेरे पास भी बहुत हैं। अगर मैं अपनी पे आ गया न तो मैं भी बहुत कुछ कर सकता हूं। लेकिन मैं करूंगा नहीं ऐसा कुछ। और एक चीज सुन ले, जो तू ये दुकान खोलकर बैठी है न, ये सब मेरी बदौलत ही चला रही है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.