सुबह ब्रेन हेमरेज से बेटे ने तोड़ा दम, सुनते ही चीखकर रोई मां हुई बेहोश, फिर हुआ जो उसे जानकर कलेजा चीर जाएगा
Updated on
18-10-2025 02:15 PM
कौशांबी: यूपी के कौशांबी में बेटे की मौत की जानकारी का सदमा न सह पाने से मां की भी मौत हो गई है। बेटा ब्रेन हैमरेज की बीमारी का 10 दिनों पहले से प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। शनिवार की सुबह 6 बजे बेटे की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी माता-पिता को दिया। जिसकी जानकारी होते ही दहाड़े मार-मार कर रोने लगी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
कडाधाम कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज में बेटे की मौत की खबर सुनकर मां की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बेटा प्रयागराज के अस्पताल में 10 पहले से ब्रेन हैमरेज की बीमारी से जिंदगी मौत से जूझ रहा था। शनिवार की भोर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही मां दहाड़े मारकर रोने लगी और कुछ ही देर बाद वह अचेत हो गई। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां बेटे की हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
देवीगंज बाजार निवासी नन्द किशोर अग्रहरि जो बीज व्यवसाई है। बीज बिक्री का कारोबार करके वह अपने दो बेटे बहू के परिवार का भरण पोषण करता था। बडा बेटा हरिश्चन्द्र अग्रहरि (45) जो 5-6वर्ष पहले प्रयागराज में भी एक किराना की दूकान खोल रखा था। जब कि छोटा बेटा गुड्डू पिता के कारोबार में सहयोग करता था। 10 दिनों पहले बडा बेटा हरिश्चन्द्र बे्रन हैमरेज का शिकार हो गया और उसे गंभीर हालत में प्रयागराज के फिनिक्स हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।शनिवार की सुबह 6 बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया। जिसकी खबर परिजनों द्वारा पैतृक घर देवीगंज में रह रही माता-पिता को दी गई। जिसे सुनकर मां दहाडे मार- मारकर रोने लगी। जो अचानक अचेत हो गई। परिजनों ने पानी का छिडकाव किया लेकिन उसे होस नही आया और उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
मां- बेटे की मौत की जानकारी से पूरा देवीगंज में सन्नाटा पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया है कोतवाली प्रभारी कडाधाम धीरेन्द्र सिंह ने बताया, घटना के संबन्ध में जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई की जा रही है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…