मिल चुका है संसद रत्न पुरस्कार
मेधा कुलकर्णी को संसदीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 2025 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कुलकर्णी पुणे के कोथरुड विधानसभा क्षेत्र से पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य बनीं। तब उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के चंद्रकांत मोकाटे को हराया था। वह पुणे से महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की दो महिला सदस्यों में से एक हैं।55 साल की मेधा कुलकर्णी का राजनीतिक इतिहास लंबा है। उनकी शादी विश्राम रघुनाथ कुलकर्णी से हुआ है। मेधा कुलकर्णी की एक बेटी और एक बेटा है। वे अपने परिवार के साथ पुणे में रहती हैं।



