राजस्थान में निजी बस हड़ताल जल्द खत्म होने के आसार, डिप्टी सीएम से हुई ऑपरेटर्स की मुलाकात, जानिए कहां अटकी हुई है बात

Updated on 03-11-2025 01:04 PM
जयपुर: राजस्थान में पिछले तीन दिनों से चल रही निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल जल्द खत्म हो सकती है। सोमवार को निजी बस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा से मिला, जहां हड़ताल समाप्त करने को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। उम्मीद है कि बस ऑपरेटर्स जल्द हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर सकते हैं।

बसों में मॉडिफिकेशन के लिए मांगा समय


बस ऑपरेटरों ने सरकार से अपनी बसों में आवश्यक मॉडिफिकेशन करने के लिए दो महीने का समय मांगा है। फिलहाल राज्यभर में लगभग 8 हजार निजी बसें सड़कों से नदारद हैं, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डिप्टी सीएम बैरवा बोले 'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं'


डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि कई बसें बिना फायर सेफ्टी सिस्टम और इमरजेंसी एग्जिट के चल रही हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने साफ कहा कि 'ऐसी मॉडिफाइड बसें जिनमें एग्जिट और फायर सिस्टम नहीं है, उन्हें किसी भी हालत में सड़क पर नहीं उतरने दिया जाएगा। यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कहां अटकी बात? क्या आज हो सकता है बड़ा ऐलान?


सूत्रों के मुताबिक, यदि सरकार और बस ऑपरेटर्स के बीच सहमति बन जाती है, तो सोमवार शाम तक हड़ताल समाप्त होने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इससे राज्यभर में बस सेवाएं फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद है। हड़ताल के दौरान करीब 8000 बसों का संचालन ठप हो गया है। हालांकि सरकार ने यात्रियों के सुरक्षा के चलते असुरक्षित बसों के संचालन के बिल्कुल खिलाफ है।

भजनलाल सरकार इस लिए एक्शन मोड पर, 15 दिन में राजस्थान में यह तीसरा हादसा


राजस्थान की भजनलाल सरकार बस हादसों के चलते सुरक्षा के लिहाज से एक्शन मोड में हैं। लगातार बसों पर हो रही कार्रवाई के चलते निजी बस संचालक हड़ताल पर गए हैं। बता दें कि पिछले 15 दिनों में राजस्थान में तीन बड़े हादसे हो चुके हैंं। इनमें पहला हादसा जैसलमेर में 14 अक्टूबर को हुआ था, बस में आग लगी थी। 28 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 29 अक्टूबर को जयपुर के शाहपुरा में बस में करंट आने से पिता-बेटी की जान गई थी, जबकि 10 अन्य यात्री घायल हुए थे। तीसरा हादसा जोधपुर में 2 नवंबर हो हुआ है, इसमें 15 लोगों की मौत हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.