हर शेयर पर 225 रुपये से ज्यादा का फायदा, उछली टाटा के इस शेयर की कीमत

Updated on 10-01-2025 04:09 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस का शेयर आज छह फीसदी उछला। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपना तीसरी तिमाही का रिजल्ट जारी किया। कंपनी ने इस दौरान पांच साल में सबसे ज्यादा ऑर्डर बुक हासिल किया है। इसका असर आज कंपनी के शेयरों पर भी दिखाई दिया। बीएसई पर कारोबार के दौरान इसमें छह फीसदी की तेजी आई। पिछले सत्र में यह 4036.65 रुपये पर बंद हुआ था और आज 4200.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 4296.80 रुपये तक गया और अंत में 5.66% की तेजी के साथ 4265.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 15,43,114.33 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

अक्टूबर-दिसंबर पीरियड के दौरान टीसीएस की टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू $10.2 अरब थी जो पिछले साल के मुकाबले 25.93 फीसदी और पिछली तिमाही के मुकाबले 18.6 परसेंट अधिक है। इसमें बीएसएनल के साथ मेगा डील को शामिल नहीं किया गया है। टीसीएस तीसरी तिमाही का रिजल्ट जारी करने वाली पहली आईटी कंपनी है। तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले तिमाही से 4% बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 63,973 करोड़ रुपये रहा जो अनुमानों से थोड़ा कम रहा। तीसरी तिमाही में टीसीएस का ऑपरेटिंग मार्जिन 40 बेसिस पॉइंट के सुधार के साथ 24.5 फीसदी रहा।

शेयर मार्केट का हाल

इस बीच शेयर मार्केट आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 77,378.91 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 गिरावट के साथ बंद हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 95.00 अंक यानी 0.4% की गिरावट के साथ 23,431.50 अंक पर बंद हुआ। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 85.96 के रेकॉर्ड लो पर बंद हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.