पाकिस्तान में सालभर में गधों की तादाद 1 लाख बढ़ी:इनकी मदद से देश की आर्थिक हालत सुधार रही सरकार, अब वहां 59 लाख गधे

Updated on 13-06-2024 02:22 PM

पाकिस्तान में लगातार गधों की तादाद बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी सरकार ने मंगलवार को देश का आर्थिक सर्वे को पेश किया, जिसमें बताया गया कि देश में गधों की संख्या एक साल में 1.72% से बढ़कर 59 लाख हो गई है।

सरकार ने बताया कि यही संख्या 2022 में 58 लाख थी। एक साल के दौरान ही गधों की संख्या एक लाख बढ़ी है। वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने संसद में बताया है कि देश में लगातार मवेशियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने ने बताया कि देश में अभी 5 करोड़ मवेशी है, 4 करोड़ भैंस, 3 करोड़ भेड़ और 8 करोड़ बकरी है, जिसमें से सबसे ज्यादा गधों की संख्या बढ़ी है।

पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल कहा था कि वे अब गधों की बिक्री से फॉरेन रिजर्व हासिल करेंगे। पाकिस्तान की कैबिनेट ने गधों की खाल समेत मवेशियों और डेयरी उत्पादों के चीन निर्यात को मंजूरी भी दी थी। पाकिस्तान में 80 लाख लोग पशुपालन का काम करते हैं। चीन को गधों निर्यात करने से लोगों की कमाई में 40% का उछाल आया है।

चीन में गधों से बनाई जाती है दवाई
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 9 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे बचने के लिए पाकिस्तान सरकार ने लोगों से गधे पालने की अपील की थी। सरकार इन गधों को चीन को बेच रही है।

चीन दुनियाभर में गधों के सबसे बड़े इंपोर्टर्स में से एक है। चीन में मेडिसिन के लिए गधों की मांग हमेशा बनी रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में गधों का सबसे बड़ा बाजार है।

चीन में गधे के मांस से लेकर दूध, चमड़ी तक की बड़ी मांग है। गधे का मांस चीन का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। पाकिस्तान में 80 लाख से ज्यादा लोग इसी व्यापार पर निर्भर है। दुनिया में सबसे ज्यादा गधे चीन निर्यात करता है। वहीं, पाकिस्तान तीसरा नंबर पर आता है।

पाकिस्तान IMF से कर्ज मांग रहा है
पाकिस्तान सरकार का ये बजट ऐसे समय में पेश किया गया है, जब ये देश IMF से एक बड़े राहत पैकेज के लिए बातचीत कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कर्ज 8 अरब डॉलर तक का हो सकता है। पाक सरकार ने बेलआउट पैकेज हासिल करने के लिए अगले वित्तीय वर्ष के लिए 3.6% की आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य रखा है।

पिछले साल पाकिस्तान ने 3.5% ग्रोथ रेट रखा था, लेकिन वह इस दर को हासिल करने से चूक गया। पाकिस्तान की विकास दर 2.38% रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.