भारतीय विदेश मंत्री खुद मेरे पास आए, जयशंकर से हाथ मिलाकर पाकिस्तानी सादिक ने बघारी शेखी, बड़ा दावा

Updated on 02-01-2026 12:54 PM
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) के स्पीकर अयाज सादिक से मुलाकात हुई है। दोनों बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाका पहुंचे थे। इसी दौरान बुधवार को दोनों नेताओं ने एक मौके पर हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया। इस तस्वीर ने दुनिया का ध्यान खींचा है क्योंकि बीते साल मई में हुए सैन्य संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान के दो बड़ी नेता पहली बार इस तरह से मिले हैं। इस मुलाकात पर सादिक ने कहा है कि जयशंकर खुद चलकर उनकी ओर आए थे।

जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने गुरुवार को कहा कि ढाका में भारतीय विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने ही उनसे आकर मुलाकात की। उन्होंने कहा, ' जयशंकर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल संसद के वेटिंग रूम में दाखिल हुआ। रूम में पाकिस्तान के अलावा मालदीव, नेपाल, भूटान और बांग्लादेशी अधिकारी पहले से मौजूद थे।'

मेरे पास आकर हाथ मिलाया

सादिक ने आगे कहा, ' जयशंकर ने रूम में आने के बाद दूसरे प्रतिनिधिमंडलों को हैलो किया और फिर मेरे पास आकर हाथ मिलाया। उस वक्त मैं बांग्लादेश में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर से बात कर रहा था। तभी मेरे पास आकर उन्होंने अपना परिचय दिया। मैं अपना परिचय देने लगा तो उन्होंने कहा कि मैं आपको पहचानता हूं। आपको परिचय देने की जरूरत नहीं है।'
सादिक ने यह भी कहा जयशंकर कोई छुपकर मुझसे मिलने नहीं आए थे, वो जानते थे कि वह क्या कर रहे हैं। जयशंकर के साथ कैमरे थे, जिससे पता चलता है कि जयशंकर को पूरी जानकारी थी कि इस बातचीत को रिकॉर्ड किया जाएगा और मीडिया में रिपोर्ट किया जाएगा। उन्हें ठीक से पता था कि वह क्या कर रहे हैं और इसे मीडिया कवर करेगा।

जयशंकर होशियार नेता

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर ने कहा कि उन्हें लगा कि जब जयशंकर और वह हाथ मिला रहे थे तो कमरे में सभी की नजरें उनकी बातचीत पर ही लगी हुई थीं। अयाज सादिक ने जयशंकर को एक मंझा हुआ राजनेता बताया जो उस पल की अहमियत और उसके असर को बखूखी समझ रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.