सरकार की भरेगी जेब, रिजर्व बैंक देगा 2.5 लाख करोड़ रुपये! जानें क्यों दी जाएगी इतनी रकम

Updated on 14-04-2025 04:16 PM
नई दिल्ली: सरकार को रिजर्व बैंक से बड़ी रकम मिलने वाली है। जानकारों का कहना है कि वित्त वर्ष 25 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) सरकार को जो सरप्लस (अतिरिक्त) पैसा ट्रांसफर करेगा, वो आसानी से 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है। पिछले साल RBI ने जितना बड़ा डिविडेंड (मुनाफे का हिस्सा) दिया था, ये उससे भी लगभग पांचवां हिस्सा ज्यादा होगा। जब रिजर्व बैंक को मुनाफा होता है तो वह उसका कुछ हिस्सा सरकार को देता है। यानी रिजर्व बैंक के ज्यादा मुनाफे की वजह से सरकार को फायदा होगा।

जानकारों का मानना है कि ये रकम सरकार के FY26 के बजट अनुमान से भी ज्यादा हो सकती है। इससे सरकार को ज्यादा कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उम्मीद है कि इस साल राज्यों के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। रिजर्व बैंक सरकार के कर्ज का हिसाब-किताब रखता है। यह मई के आखिर में सरकार को बताएगा कि वो वित्त वर्ष 25 के लिए कितना सरप्लस पैसा ट्रांसफर करेगा। पिछले साल रिजर्व बैंक ने 2.1 लाख करोड़ रुपये दिए थे।

डॉलर की खूब बिक्री

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि रिजर्व बैंक ने रुपये की कीमत को बचाने के लिए डॉलर की खूब बिक्री की है। साथ ही RBI ने बैंकों को जो पैसा दिया, उससे भी उसे ब्याज मिला है। इन वजहों से RBI इस बार सरकार को ज्यादा पैसा दे सकता है। एक विदेशी बैंक समूह का तो ये भी मानना है कि ये रकम 3.5 लाख करोड़ रुपये तक हो सकती है।

क्या होगा इस रकम का?

यह पैसा सरकार को अपना वित्तीय घाटा (Fiscal Deficit) कम करने में मदद कर सकता है। वित्तीय घाटा मतलब सरकार की कमाई और खर्च के बीच का अंतर। इसके अलावा, सरकार के खर्च करने से बैंकों के पास भी ज्यादा पैसा आएगा। सरकार ने अपने बजट में 2.2 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड का अनुमान लगाया था।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की मुख्य अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा का कहना है कि इस डिविडेंड से सरकार को अपना वित्तीय घाटा ठीक करने में मदद मिलेगी। खासकर तब, जब अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से टैक्स कलेक्शन कम हुआ है। इसके अलावा यह बॉन्ड मार्केट के लिए भी अच्छा होगा। इससे बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज कम होगा, खासकर कम समय वाले बॉन्ड का। एमके का अनुमान है कि डिविडेंड 2.8 से 3 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.