धान खरीदी केन्द्रों में बेहतर व्यवस्था को जिले के किसानों ने सराहा

Updated on 29-11-2024 01:01 PM

बालोद । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत जिले के धान खरीदी केन्द्रों में सुगमतापूर्वक धान खरीदी हेतु चाक-चैबंद व्यवस्था की बालोद जिले के किसानों ने भूरी-भूरी सराहना की है। जिले के किसानों ने धान खरीदी केन्द्रों में शासन द्वारा की गई जरूरी व्यवस्था के अलावा 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय को अत्यंत दूरदर्शी एवं किसान हितैषी बताया है।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम खैरतराई के किसान छोटेलाल साहू एवं पाररास के किसान दुजराम ने कहा कि मुख्यमंत्री साय द्वारा 3100 रुपये की दर पर धान खरीदी का निर्णय लेकर राज्य के मेहनतकश किसानों के श्रम को सम्मानित करने का अभिनव कार्य किया गया है। किसान छोटेलाल एवं दुजलाल ने कहा कि हम किसान काफी मेहनत कर फसल उगाते है  जिसे कटाई और मिंजाई के पश्चात विक्रय हेतु धान खरीदी केन्द्र लाते हैं। धान खरीदी केन्द्र में इस बार की गई व्यवस्था से हम किसानों को काफी खुशी हुई है। धान खरीदी केन्द्र पाररास में अपने धान की बिक्री करने के पश्चात् व्यवस्था की सराहना करते हुए इन दोनों किसानों ने खुशी-खुशी बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को धान विक्रय करने में काफी सहुलियत मिली है।

शासन द्वारा किए गए चाक-चैबंद व्यवस्था से हम किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नही करना पड़ रहा है। ग्राम खैरतराई के किसान छोटेलाल साहू ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने अपनी फसल पर काफी मेहनत किया था, जिससे इस बार उनके धान की उपज काफी अच्छी हुई है। उसने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में की गई बेहतर व्यवस्था से उसने समय पर अपना धान विक्रय किया है। धान विक्रय करने के 02 दिन के भीतर ही उसके बैंक खाते में राशि भी प्राप्त हो गई है। किसान छोटेलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था है, यहाॅ पेयजल, बैठक, शौचालय सहित विश्राम करने हेतु भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिससे हम किसानों को धान विक्रय में सुविधा हुई है। किसान छोटेलाल साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे जब से धान विक्रय कर रहे हैं, उसमें इस वर्ष का धान विक्रय का कार्य सबसे अच्छा और बेहतर ढंग से हुआ है। धान विक्रय हेतु पहुॅचे पाररास के किसान दुजराम ने धान विक्रय हेतु टोकन को दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी घोषणा के अनुरूप हम किसानों से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल के मान से धान खरीदी कर रहे हैं। हम किसानों को हमारी उपज का सही दाम देने और उसे खरीदने का काम मुख्यमंत्री साय ने किया है। टोकन तुंहर हाथ एप्प के माध्यम से हम किसानों को अब घर बैठे ही धान विक्रय हेतु टोकन लेने की सुविधा मिली है।

जो हम किसानों के हित में है, अब हमें टोकन के लिए बार-बार खरीदी केन्द्र का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है, मोबाईल के माध्यम से आसानी से टोकन मिल जाता है, जिससे समय पर हम अपने धान का विक्रय निर्धारित तिथि में कर पा रहे हैं। इस डिजीटल सुविधा के लिए हम किसान मुख्यमंत्री साय का धन्यवाद करते हैं, इससे हम किसानों और खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों का काफी समय बचा है और काम में भी काफी आसानी हुई है। किसान ईश्वर लाल साहू ने कहा कि वे 21 क्विंटल के मान से धान विक्रय कर रहे हैं। वे इस वर्ष अपना दुसरी बार धान विक्रय हेतु धान खरीदी केन्द्र आए हुए हैं।

किसान ईश्वर ने बताया कि इस बार धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन का उपयोग धान को तौलने में किया जा रहा है। इसके उपयोग से कम समय में ही धान की तौल पूरी हो पा रही है, जो हम किसानों और कर्मचारियों के लिए काफी सहुलियत भरी सुविधा है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन के उपयोग होने से धान के तौल में पारदर्शिता भी आई है, जो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की अच्छी पहल है। किसानों के हित में शासन द्वारा किए जा रहे है कार्य किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया है, जिसके लिए हम किसान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.