जिस पाकिस्तान को 'दोस्त' कहा, उसी ने पीठ में छुरा भोंका, श्रीलंका ने याद दिलाया 2009 का आतंकी हमला

Updated on 06-02-2026 12:26 PM
कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबानी कर रहे श्रीलंका ने पाकिस्तान सरकार के मैच बॉयकोट के फैसले पर गहरी चिंता जताई है। गुरुवार को श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी को दो पन्नों का एक लेटर भेजा, जिसमें उन्होंने न केवल वित्तीय नुकसान का हवाला दिया, बल्कि दोनों देशों के बीच दशकों पुराने क्रिकेटिंग संबंधों की दुहाई भी दी। श्रीलंका ने साफ कहा कि इस मैच के रद्द होने से उनकी अर्थव्यवस्था, पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगेगा।

2009 के आतंकी हमले का दिया हवाला

श्रीलंका क्रिकेट ने अपने लेटर में 2009 के उस काले दिन को याद किया जब लाहौर में उनकी टीम बस पर आतंकी हमला हुआ था। लेटर में लिखा गया कि 'श्रीलंकाई खिलाड़ी और अधिकारी उस हमले में घायल हुए थे, जिनके घाव आज भी ताजा हैं। इसके बावजूद, जब दुनिया की अन्य टीमें पाकिस्तान जाने से कतरा रही थीं, तब श्रीलंका ने आगे बढ़कर वहां क्रिकेट की वापसी सुनिश्चित की।' श्रीलंका ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि 10 साल के सूखे के बाद 2019 में पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टीम श्रीलंका ही थी।

पर्यटन और अर्थव्यवस्था पर सर्जिकल स्ट्राइक

श्रीलंका की सरकार और बोर्ड ने चेतावनी दी है कि भारत-पाकिस्तान मैच के रद्द होने की खबरों मात्र से कोलंबो के होटलों में बुकिंग कैंसिलेशन की बाढ़ आ गई है। लेटर के अनुसार, इस मैच के टिकटों की बिक्री पूरी हो चुकी है और दर्शकों में काफी उत्साह है। मैच न होने की स्थिति में श्रीलंका क्रिकेट को भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ेगा। श्रीलंका ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और ऑपरेशंस की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और पाकिस्तान का पीछे हटना इन सभी प्रयासों पर पानी फेर देगा। SLC ने लेटर में पाकिस्तान से स्पिरिट ऑफ रेसिप्रोसिटी की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान को जरूरत थी, तब श्रीलंका ने सुरक्षा और संवेदनशील परिस्थितियों के बावजूद वहां का दौरा किया। अब जब श्रीलंका मेजबान है और उसने पूरी सुरक्षा और तटस्थता का आश्वासन दिया है, तो पाकिस्तान को भी खेल भावना दिखाते हुए इस मैच में हिस्सा लेना चाहिए।

धार्मिक और आर्थिक संकट के बीच फंसा PCB

श्रीलंका ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और पाकिस्तान सरकार से अनुरोध किया है कि वे लाखों क्रिकेट फैंस और खेल के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को बदलें। श्रीलंका की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलंबो का पर्यटन क्षेत्र पहले ही इस अनिश्चितता की कीमत चुका रहा है। अब गेंद पाकिस्तान के पाले में है कि वह अपने सबसे पुराने दोस्त की अपील को स्वीकार करता है या अपने बहिष्कार के फैसले पर अड़ा रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.