कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय निपानी का निरीक्षण

Updated on 05-12-2024 12:27 PM

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम निपानी में पहुँचकर वहाँ स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय निपानी में आयोजित परख परीक्षा के व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। श्री चन्द्रवाल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करने तथा अपने जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल कर माता-पिता, परिवार एवं इस संस्थान का नाम रोशन करने को कहा। कलेक्टर ने बच्चों को समझाईश देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई-लिखाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के बिना जीवन में कोई भी व्यक्ति तरक्की नही कर सकता। इस दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.