तमन्ना भाटिया से 'शुगर' कॉस्मेटिक्स की CEO बोलीं- आप शार्क टैंक में होतीं तो सारे निवेश आपमें लगा देती

Updated on 24-02-2026 02:13 PM
बॉलीवुड में ऐसे सितारों की कोई कमी नहीं जो एक्टिंग के साथ-साथ अलग-अलग तरह के बिजनेस में भी अपनी पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है जिसमें उन्होंने 'तमन्ना फाइन जूलरी' नाम से अपना खुद का प्रीमियम जूलरी ब्रांड लॉन्च किया है। हाल ही में एक बातचीत में तमन्ना ने भारत में कई सेलिब्रिटी-आधारित ब्रांड की असफलता पर बात करते हुए कहा कि खुद को वैसी असफलता से बचाने के लिए अपने ब्रांड के साथ शुरू से अंत तक गहराई से जुड़ी रहने के लिए तैयार हैं।

'शुगर' कॉस्मेटिक्स की सीईओ और को-फाउंडर विनीता सिंह के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए तमन्ना ने कहा, 'मैं खुद को एक सेलिब्रिटी के रूप में नहीं देखती जो ब्रांड बना रही है। मैं खुद को एक फाउंडर के रूप में देखती हूं जो इस ब्रांड को खड़ा करने की कोशिश कर रही है। कोई भी सिर्फ मेरे चेहरे के लिए इस तरह के महंगे उत्पाद में पैसा नहीं लगाएगा। मैं प्रॉडक्ट के प्रति ईमानदार हूं और अगर मेरा मकसद सिर्फ पैसा कमाना होता तो मैं कोई और कैटिगरी चुन सकती था। मैं इसकी जगह कोई ऐसा प्रॉडक्ट बना सकती थी जो बहुत फेमस होता और लोगों को खूब बिकता।'

'मैं अपने काम में पूरी तरह से जुटी हुई हूं'

तमन्ना ने आगे कहा, 'मैं अपने काम में पूरी तरह से जुटी हुई हूं। नाम से लेकर पैसे, आइडिया और एग्जेक्यूशन तक। लोग एग्जेक्यूशन में वाकई पिछड़ जाते हैं, भले ही उनके विचार कितने भी अच्छे क्यों न हों, और यही वह जगह है जहां ज्यादातर बिजनेस असफल हो जाते हैं।'

एक स्टोर से छोटे लेवल पर शुरुआत की

विनीता ने तमन्ना के विचारों को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, 'अधिकांश प्रोडक्ट मार्केट फिट मामले में फेल हो जाते हैं, ऐसे प्रोडक्ट की कोई मांग नहीं होती है, लेकिन आपने एक स्टोर से छोटे लेवल पर शुरुआत की है और इसे कंट्रोल कर रही हैं।'

सारा पैसा तमन्ना के ब्रांड में निवेश कर देतीं

विनीता ने यहां तक माना कि वो शार्क टैंक इंडिया नामक बिजनेस रिएलिटी शो में दिखाई देने वाले ब्रांड्स में निवेश करने की अपने प्लान के अनुसार सारा पैसा तमन्ना के ब्रांड में निवेश कर देतीं। उन्होंने कहा, 'किसी भी सेलिब्रिटी ब्रांड की तुलना में इस मामले में आपका दांव सबसे बड़ा है। मैं सचमुच आपका सपोर्ट कर रही। अगर आप शार्क टैंक इंडिया में होतीं तो मैं अपने पूरे सीजन का इन्वेस्टमेंट आपके ब्रांड में कर देती।

बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ और उनके ब्रैंड्स

बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने अपने खुद के ब्रांड लॉन्च किए हैं और बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। जहां दीपिका पादुकोण ने अपना स्किनकेयर ब्रांड 82°E शुरू किया वहीं कटरीना कैफ ने अपना मेकअप ब्रांड Kay Beauty लॉन्च किया है। इसके अलावा कृति सेनन अपना स्किनकेयर ब्रांड Hyphen लेकर मार्केट में उतरी हैं और मीरा राजपूत ने भी अपना स्किनकेयर ब्रांड Akind और लग्जरी होलिस्टिक सैंक्चुअरी Dhun Wellness लॉन्च किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.