भारतीय वायु सेना का 93वां स्थापना दिवस, गौरव, साहस, शक्ति और शौर्य का उत्सव, जानिए क्यों है इतना खास

Updated on 08-10-2025 02:04 PM
विभु मिश्रा, गाजियाबाद: आज 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है। यह दिन देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वायु योद्धाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से इतिहास रचा है। 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना ने न केवल युद्धों में अपनी ताकत दिखाई, बल्कि आपदा राहत जैसे मानवीय कार्यों में भी अहम भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं इस दिन के इतिहास और वायु सेना की शक्ति का पैमाना।

एक ऐतिहासिक शुरुआत

8 अक्टूबर 1932 को ब्रिटिश शासन के अधीन 'रॉयल इंडियन एयर फोर्स' के रूप में भारतीय वायु सेना की नींव रखी गई। शुरुआत में केवल छह अधिकारियों और चार विमानों के साथ शुरू हुई यह फोर्स 1 अप्रैल 1933 को अपने पहले स्क्वाड्रन के साथ अस्तित्व में आई। द्वितीय विश्व युद्ध में अद्भुत पराक्रम के लिए इसे 'रॉयल' की उपाधि मिली। 1950 में भारत के गणतंत्र बनने के बाद इसका नाम बदलकर 'इंडियन एयर फोर्स' कर दिया गया। तब से 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आधुनिक ताकत और तकनीकी क्षमता

आज भारतीय वायु सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है, जिसमें 1,700 से अधिक विमान और 1.4 लाख से ज्यादा कर्मी शामिल हैं। सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, मिराज-2000 और स्वदेशी तेजस जैसे अत्याधुनिक जेट इसकी ताकत का प्रतीक हैं। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी में 16,614 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची सैन्य हवाई पट्टी भारतीय वायु सेना की सामरिक क्षमता को दर्शाती है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के जवाबी हमले को विफल कर इसकी तकनीकी श्रेष्ठता को साबित किया

युद्धों में गौरवशाली इतिहास

भारतीय वायु सेना ने 1947, 1965, 1971 और 1999 के भारत-पाकिस्तान युद्धों में निर्णायक भूमिका निभाई। 1962 के भारत-चीन युद्ध में भी इसने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सफेद सागर, ऑपरेशन पुमलाई और 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसे मिशनों में वायु सेना ने अपनी रणनीतिक कुशलता का परिचय दिया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी और निकिता पांडे सहित 41 महिला अधिकारियों ने भी इन अभियानों में इतिहास रचा।

आपदा राहत में अग्रणी भूमिका

वायु सेना न केवल युद्ध के मैदान में, बल्कि मानवीय कार्यों में भी अग्रणी रही है। 2013 की उत्तराखंड बाढ़ में 45 हेलीकॉप्टरों के साथ 3,500 से अधिक मिशन चलाकर 24,000 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई। भूकंप, बाढ़ और अन्य आपदाओं में भी वायु सेना ने त्वरित राहत कार्य किए। इसका आदर्श वाक्य "नभः स्पृशं दीप्तम" (आकाश को छुओ, तेजस्वी बनो) जो भगवद गीता से लिया गया है, इसके जज्बे को दर्शाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.