टाटा की कंपनी को हुआ 21 करोड़ रुपये का घाटा, चढ़ते बाजार में 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा शेयर

Updated on 04-02-2025 01:09 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स के शेयर आज बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 21 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 194 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। इससे कंपनी का शेयर मार्केट खुलते ही बीएसई पर 4% गिरकर 906.65 रुपये पर आ गया जो इसका 52 सप्ताह का नया निचला स्तर है। इस बीच सेंसेक्स में 700 अंक से अधिक की तेजी आई है।
टाटा केमिकल्स पर वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 70 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च करना पड़ा। ब्रिटेन के नॉर्थविच में लोस्टॉक प्लांट में सोडा ऐश उत्पादन बंद होने के कारण ऐसा हुआ। तीसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 3.8% की गिरावट आई और यह 3,590 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह कंपनी का EBITDA 19.9% की गिरावट के साथ 434 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 14.5% से घटकर 12.1% रहा।

6 महीने में कैसा रहा हाल

टाटा केमिकल्स के एमडी निदेशक और सीईओ आर मुकुंदन ने कहा कि भारत सहित पूरे एशिया में ग्रोथ जारी है, जबकि अमेरिका और पश्चिमी यूरोप सहित अन्य बाजारों में फ्लैट और कंटेनर ग्लास की मांग में कमी के कारण मामूली गिरावट देखी जा रही है। ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार कंपनी के स्टॉक का औसत टारगेट प्राइस 937 रुपये है, जो इसकी मौजूदा कीमत 1% कम है। 7 एनालिस्ट्स ने इसे बेचने की सलाह दी है। टाटा केमिकल्स के शेयर पिछले सत्र में 2% की गिरावट के साथ 945 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले छह महीनों में इस स्टॉक में 13% और पिछले तीन वर्षों में 2% की गिरावट आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.