टाटा मोटर्स का शेयर 52 हफ्ते के लो पर, कंपनी के रिजल्ट से क्यों बिदक गए निवेशक

Updated on 30-01-2025 05:38 PM
नई दिल्ली: दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स का शेयर आज बाजार खुलते ही 9% गिरकर 684.25 रुपये पर आ गया जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। कंपनी का तीसरी तिमाही का प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 22% गिरकर 5,451 करोड़ रुपये रह गया, जो बाजार के अनुमानों से कम है। ईटी नाउ पोल के मुताबिक कंपनी का प्रॉफिट 6,791 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। हालांकि, कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 3% बढ़कर 1.13 लाख करोड़ रुपये हो गया। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 15,500 करोड़ रुपये रहा जो पिछली सितंबर तिमाही की तुलना में अधिक है। आपूर्ति संबंधी चुनौतियां कम होने से कंपनी का एबिटा बढ़ा है।
कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 752.45 रुपये पर बंद हुआ था और आज 715.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही 684.25 रुपये तक गिर गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,179.05 रुपये है। पिछले साल 30 जुलाई को यह इस स्तर पर पहुंचा था। टाटा मोटर्स के प्रदर्शन में पिछली तिमाही के आधार पर काफी सुधार हुआ है। दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 3,343 करोड़ रुपये रहा था जो तीसरी तिमाही में 63% बढ़ गया। टाटा मोटर्स के ग्रुप सीएफओ पीबी बालाजी ने कहा कि बिजनस की बुनियादी बातें मजबूत हैं और इसलिए बाहरी चुनौतियों के बावजूद हमें इस साल एक और मजबूत प्रदर्शन देने का भरोसा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.