बीएनपी किसी से भेदभाव नहीं करेगी
तारिक रहमान ने कहा, 'आपने नई बनी सरकार को राज करने का मौका देने के लिए बीएनपी को वोट दिया हो या वोट नहीं दिया हो। ये चीजें चुनाव के साथ खत्म हो गई हैं। हमारी सरकार पर एक-एक बांग्लादेश का बराबर हक है। सरकार की ओर से किसी की राजनीतिक राय, धर्म और सोच के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएग।तारिक रहमान ने अपनी स्पीच में कहा कि बीएन सरकार देश की सभी संवैधानिक, सरकारी और गैर-सरकारी संस्था तय कानूनों और नियमों के हिसाब से काम करेगी। हम चाहते हैं कि हम अपनी आबादी को एक स्किल्ड वर्कफोर्स में बदलें। इससे यह बड़ी आबादी हमारा ह्यूमन रिसोर्स बन जाएगी। यह देश को दुनिया में अलग जगह दिलाएगा।



