बकरीद पर स्वरा भास्कर की 'शाकाहारी' यूजर को नसीहत- बछड़े से मां का दूध चुराना, पौधों को मारना सही है क्या?
Updated on
17-06-2024 04:42 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और उन्हें ट्रोल करने वालों को सबक भी सिखाती हैं। इस वक्त वो एक फूड ब्लॉगर को करारा जवाब देने के कारण चर्चा में हैं। इस फूड ब्लॉगर ने खुद के वेजीटेरियन होने पर गर्व महसूस करने की बात कही थी, जिसके बाद पति फहाद अहमद और बेटी राबिया रमा अहमद के साथ बकरीद का त्योहार मना रहीं स्वरा का पारा हाई हो गया और उन्होंने गायों को कष्ट देने और पेड़-पौधों को मारने तक की बात गिना दी।
Swara Bhasker ने एक फूड ब्लॉगर के ट्वीट पर जवाब दिया। फूड ब्लॉगर ने अपने ट्वीट में पनीर और राइस की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मुझे शाकाहारी होने पर गर्व है। मेरी थाली आंसू, क्रूरता और अपराधबोध से मुक्त है।' इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने वेजीटेरियन खाने वालों पर निशाना साधा है। वो लिखती हैं, 'ईमानदारी से कहूं... मुझे शाकाहारियों का खुद को एकदम सही बताना समझ नहीं आता। उनका पूरा भोजन एक बछड़े से उसकी मां का दूध छीनने... गाय को जबरन गर्भवर्ती करने और उसे अपने बच्चे से जुदा करने से बना है। आप जड़ वाली सब्जी खाते हैं? इसमें भी तो पूरे पौधे की हत्या ही होती है! जरा शांति बरतिए, अब बकरीद है तो सिर्फ इसलिए ऐसी बातें मत कीजिए!'
2023 में शादी और उसी साल मां बनीं स्वरा
स्वरा ने 16 फरवरी 2023 को फहाद अहमद से शादी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर कीं तो हलचल मच गई थी। किसी को भी इस शादी की कानोंकान खबर नहीं थी। उसी वक्त एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर भी सामने आई। फरवरी में शादी के सात महीने बाद 23 सितंबर को स्वरा ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम Raabiyaa रखा है।
फिल्मों से दूर हैं स्वरा, परिवार संग बिता रही हैं वक्त
वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा को 2022 में 'जहां चार यार' और 'Mimamsa' में देखा गया था। 2023 में उनकी 'मिसेज फलानी' भी रिलीज होने वाली थी। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल वो पर्दे से दूर हैं और फैमिली के साथ अपना वक्त बिता रही हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…