सूर्यकुमार यादव काफी मैसेज किया करते थे, एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी का चौंकाने वाला दावा
Updated on
30-12-2025 01:49 PM
नई दिल्ली: एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। अपने बोल्ड फैशन चॉइस की वजह से उनके बारे में लगातार बातें होती रहती हैं। इस बीच उन्होंने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान दिया है। खुशी मुखर्जी ने दावा किया है कई क्रिकेटर्स उनके पीछे पड़े हुए हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे।
खुशी मुखर्जी ने कहा, 'कई क्रिकेटर्स मेरे पीछे पड़े थे। सूर्यकुमार यादव मुझे काफी मैसेज किया करते थे लेकिन अभी हमारी ज्यादा बात नहीं होती। मैं तो जुड़ना भी नहीं चाहती और मुझे अपने साथ कोई लिंक-अप पसंद नहीं है। तो असल में कोई लिंक अप ही नहीं है।'
कौन हैं खुशी मुखर्जी?
साउथ इंडियन फिल्मों के साथ ही रियलिटी शो और बोल्ड वेब सीरीज में काम करने वाली खुशी के लिए विवाद या अटेंशन कोई नई बात नहीं है। 24 नवंबर 1996 को कोलकाता में जन्मी खुशी ने 2013 में तमिल फिल्म अंजल थुराई से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बाद में वह तेलुगु फिल्मों जैसे डोंगा प्रेमा और हार्ट अटैक के साथ ही हिंदी फिल्म श्रृंगार में नजर आईं। हालांकि उन्हें बड़ा ब्रेक इंडियन टेलीविजन और रियलिटी शो से मिला।
उन्हें खुशी को एमटीवी के स्प्लिट्सविला 10 और लव स्कूल 3 में हिस्सा लेने से पहचान मिली। वह बालवीर रिटर्न्स में ज्वाला परी और पौराणिक ड्रामा कहत हनुमान जय श्री राम जैसे पॉपुलर टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वह वह एडल्ट थीम वाली इंडियन वेब सीरीज का जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…