सनी लियोनी भी उतरीं इस कारोबार में, एक झटके में खर्च कर डाले 8 करोड़ रुपये

Updated on 06-02-2025 01:00 PM
नई दिल्ली: सनी लियोनी (Sunny Leone) भी बॉलीवुड के दूसरे सितारों के कदम पर चलने लगी हैं। एक्टिंग से इतर उन्होंने एक और कारोबार शुरू कर दिया है। यह कारोबार रियल एस्टेट का है। इन दिनों बॉलीवुड के काफी सितारे अलग-अलग जगह पर प्रॉपर्टी खरीद और बेच रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी एक प्रॉपर्टी खरीदी है।
सनी लियोन ने मुंबई के ओशिवारा में 8 करोड़ रुपये में ऑफिस स्पेस खरीदा है। यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स ने दी। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट के मुताबिक यह ऑफिस स्पेस करनजीत कौर वेबर के नाम से खरीदा गया है। बता दें कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वेबर है। यह प्रॉपर्टी वीर सिग्नेचर में स्थित है, जो ओशिवारा में स्थित वीर ग्रुप का एक कमर्शियल प्रोजेक्ट है।

कितना बड़ा है ऑफिस स्पेस?

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इस ऑफिस स्पेस का कारपेट एरिया 176.98 वर्ग मीटर है। वहीं बिल्ट-अप एरिया 194.67 वर्ग मीटर है। इसमें तीन कार पार्किंग दी गई हैं। इस लेन-देन में 35.01 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगी है।

किसने बेची यह प्रॉपर्टी?

सनी लियोनी ने यह प्रॉपर्टी आनंद कमलनयन पंडित और रूपा आनंद पंडित के स्वामित्व वाली कंपनी ऐश्वर्या प्रॉपर्टी एंड एस्टेट्स से खरीदी है। आनंद पंडित फेमस फिल्म निर्माता, वितरक और रियल एस्टेट डेवलपर हैं। उन्होंने टोटल धमाल, चेहरे और द बिग बुल जैसी फिल्में बनाई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.