कपिल के शो में सुनील ग्रोवर का 'औरत' बनना सुनील पाल को अखरा
Updated on
15-05-2024 02:09 PM
कॉमेडियन सुनील पाल हाथ धोकर कपिल शर्मा के नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' और इसके कलाकारों के पीछे पड़ गए हैं। पहले उन्होंने कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स पर आ रहे शो के बंद होने की खबरों पर खुशी जताई थी। अब उन्होंने सुनील ग्रोवर पर निशाना साधा है, जोकि शो में 'डफली' के किरदार में नजर आते हैं। सुनील पाल ने सुनील ग्रोवर के औरतों की तरह कपड़े पहनने और मेहमानों की गोद में बैठने पर कहा कि उन्हें घिन आती है!
जब से Kapil Sharma का नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ है, तब से ही सुनील पाल इस शो के कट्टर आलोचक रहे हैं। उन्होंने अब सुनील ग्रोवर पर हमला बोला है, जो इस शो में 'डफली' के अलावा और भी अलग-अलग किरदार में नजर आ रहे हैं, लेकिन 'डफली' के रोल में ही उनका इंट्रोडक्शन हुआ था। इससे पहले वो कपिल के पुराने शोज में 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी', 'रिंकू भाभी' और 'गुत्थी' बनकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।
सुनील पाल ने कसा तंज, कहा- घिन आती है
सुनील पाल ने Sunil Grover को शो में साड़ी या सलवार-सूट पहनकर औरत बनने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सुनील ग्रोवर का शो में ऐसा करना गलत लगता है। उन्होंने कहा, 'सुनील ग्रोवर एक महिला की तरह व्यवहार करते हैं और लोगों की गोद में बैठते हैं। घिन आती है।'
'ये अश्लील और घटिया लगता है'
उन्होंने आगे कहा, 'वह महिलाओं के कपड़े पहनते हैं और अश्लील बातें कहते हैं। अच्छा नहीं लगता है। यह अश्लील और घटिया लगता है।' सुनील की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह पहली बार नहीं है जब सुनील पाल ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' और इस शो के कलाकारों पर निशाना साधा है। कुछ दिनों पहले उन्होंने शो के जल्द ही बंद होने पर खुशी जताई थी और कहा था कि कपिल को टेलीविजन पर काम करते रहना चाहिए, क्योंकि नेटफ्लिक्स, जहां यह इस समय टेलिकास्ट हो रहा है, केवल अश्लीलता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा था, 'नेटफ्लिक्स पर जो गंदे-गंदे कीड़े मकौड़े, सो कॉल्ड गटर आतंकवादी नेटफ्लिक्स ने पैदा किए हैं, उनकी औकात नहीं है आपके आजू-बाजू खड़े होने की।'
6 साल बाद हुई वापसी
मालूम हो कि कपिल और सुनील पहले साथ में काम करते थे, लेकिन उनका फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। अब 6 साल बाद वो फिर से काम कर रहे हैं। फैंस उन्हें साथ में देखने के लिए बेकरार थे।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…