टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऐसी घटिया पिच, अफगानिस्तान के साथ 'धोखा', साउथ अफ्रीका को 'फाइनल गिफ्ट'!
Updated on
27-06-2024 01:44 PM
त्रिनिदाद: त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में जब अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया तो थोड़ी हैरानी हुई। यहां हैरानी की एक और बात यह थी कि साउथ अफ्रीका भी पहले बल्लेबाजी करना चाहता था, लेकिन पहली ही गेंद से जो गेंद ने अपना रूप दिखाया तो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी खूंखार टीमों को रौंदकर सेमीफाइनल में पहंचने वाले अफगानी पठानों के होश उड़ गए। देखते ही देखते उनकी पारी 56 रनों पर ढह गई तो साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी खराब रही, लेकिन लक्ष्य इतना बौना था कि उन्हें दिक्कत नहीं हुई है। एक लाइन में कहा जाए तो पिच ऐसी थी, जैसे साउथ अफ्रीका अपने घर में होम सीरीज खेल रहा हो। घसियाली पिच बनाकर आईसीसी ने उसके लिए फाइनल का दरवाजा खोल दिया। देखा जाए तो पिच की वजह से ही मैच का बैलेंस बिगड़ गया। एशियाई टीम अफगानिस्तान ऐसी पिचों पर बहुत कम खेली है।
साउथ अफ्रीका को गिफ्ट से अफगानिस्तान ठगा महसूस कर रहे होंगे त्रिनिदाद की पिच पर लगभग 2 इंच की घास थी। इसके बाद असीमित उछाल और स्विंग भी गेंदबाजों को मिल रहा था। इस पर सोने पर सुहागा ओवरकास्ट कंडिशन। लंबे-लंबे साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने जो कहर बरपाया तो अफगानिस्तान के होश उड़ गए। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन रहमनउल्लाह गुरबाज (281 रन) मार्को यानसेन के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए और पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद मार्को ने गुलबदिन नैब को 9 रनों पर बोल्ड किया, जबकि इब्राहिम जादरान 2 रन पर कागिसो रबाडा के शिकार हुए। 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह कइलौते बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 10 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी अफगानी 8 से अधिक स्कोर नहीं कर सका। लंबे कद के मार्को यानसेन ने 16 रन देकर 3 शिकार किए तो रबाडा और तूफानी गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे के खाते में 2-2 विकेट गए। बहते पानी में स्पिनर तबरेज शम्सी ने भी खूब हाथ धोया। उन्होंने आखिरी में सिर्फ 6 रन देकर 3 शिकार करते हुए अफगानिस्तान को समेट दिया। जवाब में साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 9 ओवरों में ही मैच जीत लिया।
अफगानिस्तान ही नहीं, क्रिकेट फैंस के साथ भी धोखा, अफ्रीका को फाइनल गिफ्ट! त्रिनिदाद की घास वाली पिच कहीं से भी बैलेंसिंग नहीं थी। इस तरह की पिच पर अफगानिस्तान को खेलने की आदत नहीं है, जबकि दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी मैदान इसी तरह के होते हैं। एक तरह से देखा जाए तो यह उन क्रिकेट फैंस के साथ धोखा था, जो अफगानिस्तान या दूसरे देशों से महंगी फ्लाइट्स लेकर एक अच्छा सेमीफाइनल देखने की उम्मीद लिए स्टेडियम पहुंचे थे। मैच जब खत्म हो गया है और अफगानिस्तान अपने हार के कारणों के बारे में रिव्यू कर रहा होगा तो पहले नंबर पर पिच ही होगी, जिस पर बहस होगी।
असीमित उछाल, स्विंग और पेस... अफगानों के तोते उड़ गए: कॉमेंटेटर्स भारत के पूर्व ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू ने मैच के दौरान गिरते विकेट के दौरान कहा- असीमित उछाल, स्विंग और पेस देखकर तो अफगानिस्तान के हौसले तो वैसे ही पस्त हो गए होंगे। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि दोनों टीमें पहले बैटिंग ही क्यों करना चाहती थीं। दूसरे कॉमेंटेटर्स भी यह देखकर हैरान थे। वे भी यही कह रहे थे कि अगर पिच थोड़ी अच्छी होती तो शायद यह बैलेंसिंग मैच होता।
त्रिनिदाद की पिच पर 5 मैच और सभी में बल्लेबाजों की हवा खराब इस मैदान पर टी20 विश्व कप में 5 मैच खेले गए। इन सभी मैचों में गेंदबाजों ने बवाल काटा, जबकि बल्लेबाजों की हवा खराब रही। इस मैदान पर बना सबसे बड़ा स्कोर 149 रन था, जिसे वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। उस मैच को मेजबान ने 13 रनों से जीता था।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…