छह मंत्री हुए रिपीट, रिवाबा जडेजा को मौका, भूपेंद्र पटेल सरकार में कौन-कौन बना मंत्री
Updated on
17-10-2025 12:42 PM
अहमदाबाद: बीजेपी ने बिहार चुनावों के बीच गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 10 पुराने मंत्रियों की छुट्टी करते हुए कुल 19 नए मंत्रियों का समावेश किया गया। नए मंत्रिमंडल में महिलाओं का प्रतिनिधितत्व भी बढ़ाया गया है। टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और पूर्व में मंत्री रह चुकी मनीषा वकील को स्थान दिया गया है। कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्य के कद्दावर नेता अर्जुन मोढवाडिया को मंत्री बनाया गया। इसके अलावा भूपेंद्र पटेल की टीम में पूर्व आईपीएस पीसी बरंडा को जगह दी गई है। माेरबी के विधायक कांतिभाई अमृतिया भी मंत्री बने हैं।
बड़े नामों को नहीं मिली जगह भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राज्य में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या 27 हो सकती है। ऐसे में पिछले सरकार की तुलना में 9 और मंत्री जोड़े गए हैं, लेकिन हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, जयेश रादडिया जैसे चर्चित नामों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। मौजूदा विधानसभा स्पीकर शंकर चौधरी के मंत्री बनने की संभावना थी, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली। ऐसे में अब यह तय है कि वे विधानसभा अध्यक्ष ही रहेंगे। बड़े नेताओं में जीतू वाघाणी को फिर से मंत्री बनाया गया है। वे गुजरात में बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे ही अल्पेश ठाकरे की जगह उपचुनाव में जीते स्वरूप जी ठाकोर का नंबर लग गया, जबकि अल्पेश ठाकोर रह गए।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…