अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में छह ब्लाइंड स्पॉट्स:फ्यूल स्विच कैसे बंद हुआ, पायलटों के बीच आखिरी बातचीत की टाइमिंग बदल सकती है थ्योरी

Updated on 16-07-2025 12:51 PM

अहमदाबाद में 12 जून को टेकऑफ के महज 32 सेकेंड के भीतर क्रैश हुई एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग AI-171 की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भले सार्वजनिक हो चुकी हो, लेकिन इसके नतीजों ने कई तीखे सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में विमानन दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) अपनी अंतिम रिपोर्ट को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जांच अब 6 ऐसे तकनीकी और प्रक्रियात्मक बिंदुओं पर केंद्रित की गई है, जिनमें कोई भी एक फैक्टर पूरे हादसे की प्रकृति बदल सकता है। दरअसल, शुरुआती रिपोर्ट में दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कटऑफ’ स्थिति में जाने को हादसे की मुख्य वजह माना गया है।

मगर रिपोर्ट यह खुलासा नहीं करती कि ये स्विच पायलट ने घुमाए या किसी इलेक्ट्रोमैकेनिकल फेल्योर की वजह से ऐसा हुआ। अगर पायलट ने स्विच घुमाया होगा तो कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) में दोनों पायलटों के बीच बातचीत रिकॉर्ड हुई होगी।

यही वो सवाल है, जिसने जांच को छह ‘ब्लाइंड स्पॉट्स’ की ओर मोड़ दिया है। AAIB सूत्रों के अनुसार, इन छह ब्लाइंड स्पॉट्स में से हर एक का डेटा-कलेक्शन, विश्लेषण और क्रॉस-सिंक्रोनाइजेशन अंतिम रिपोर्ट का आधार बनेगा। 12 जून को प्लेन क्रैश में 270 लोगों की मौत हो गई थी।

वो 6 ब्लाइंड स्पॉट्स, जिससे हादसे की वजह पता चल सकती है-

1. फ्यूल स्विच: ​कटऑफ की कमांड आखिर कैसे दी गई

 फ्यूल देना (रन) या बंद करना (कटऑफ), इसके लिए TCB (थ्रोटल कंट्रोल बॉक्स) यूनिट का डुप्लीकेट टेस्ट कराया जा सकता है, ताकि पता चले कि कटऑफ कमांड इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी का नतीजा थी या पायलट का इनपुट?

2. पायलटों के आखिरी संवाद की टाइमलाइन जांचनी होगी

CVR में दर्ज कम्यूनिकेशन से पता चला है कि पायलट के बीच फ्यूल स्विच को लेकर बातचीत हुई थी। एक पायलट ने पूछा था कि ‘आपने फ्यूल क्यों बंद किया?’ दूसरे ने कहा- ‘मैंने नहीं किया’। इसे समझने के लिए CVR, FDR (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) की टाइमलाइन समान होना जरूरी है। ताकि पता चले कि यह

3. कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में स्विच की आवाज है या नहीं

 फ्यूल कंट्रोल स्विच घुमाने पर एक क्लिकिंग की आवाज आती है, जो CVR (कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर) के एरिया माइक में दर्ज हो जाती है। अगर आवाज रिकॉर्ड नहीं हुई, तो इससे पता चलता है कि यह मैनुअली नहीं किया गया है।

4. FAA की एडवाइजरी का पालन किया गया था या नहीं

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने 2018 में फ्यूल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म पर एडवाइजरी दी थी। जांच एजेंसी ने मेंटेनेंस रिकॉर्ड्स, सर्विस बुलेटिन लॉग्स, डीजीसीए से क्लीयरेंस कॉपी मांगी है। इसे नजरअंदाज करना गंभीर संचालन लापरवाही में आएगा।

5. इंजन के वॉल्व कब खुले व बंद हुए, यह भी जांचना होगा

इंजन में वॉल्व कब खुले-बंद हुए, किस सेंसर ने क्या संकेत दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में इसका कोई जिक्र नहीं है। सूत्र बताते हैं कि एएआईबी ने जीई व बोइंग से इन चैनलों का रॉ डेटा मांगा है। इन्हें विश्लेषण के लिए बेंगलुरु भेजेंगे।

6. SOP के तहत पायलट की प्रतिक्रिया व्यावहारिक थी

 क्या स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेड्यूर (SOP) के अनुसार, 32 सेकेंड में किसी इंजन को फिर से स्टार्ट करने का प्रयास किया जाना चाहिए था? या इतनी कम विंडो में यह असंभव था? इसके लिए सिमुलेटेड कॉकपिट रीक्रिएशन (सिम चेक) कराया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.