लेह में हिंसा के 16 दिन बाद भी हालात खराब:टूरिस्ट नहीं आ रहे, फिर भी दावा- सब नॉर्मल; आधी रात से इंटरनेट बहाल

Updated on 10-10-2025 12:52 PM

साल के करीब 7-8 महीने पर्यटकों से भरा रहने वाला लेह का मुख्य बाजार सूना पड़ा है। होटल खाली हैं। 5 से 10 हजार वाले रूम 500 से 1 हजार रुपए के मामूली किराए में भी नहीं भर रहे। टैक्सी स्टैंड पर गाड़ियां खाली खड़ी हैं। जितने टूरिस्ट अभी यहां हैं, उससे 10 गुना ज्यादा सुरक्षाकर्मी पहरा दे रहे हैं। इंटरनेट बंद है। हमने ऐसी जिंदगी पहले कभी नहीं जी। हिंसा ने हमारे सीजन की खुशियां छीन लीं। और उप राज्यपाल दावा कर रहे हैं कि लेह में सब नॉर्मल है। जो हालात हैं, उसे हमारे लिए नॉर्मल नहीं कह सकते।

QuoteImage

यह बात जब रिगजिन वाग्मो लेचिक बोल रही थीं, तब उनकी आंखों में आंसू थे। लेचिक ऑल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन लेह की अध्यक्ष भी हैं।

लेचिक ने बताया कि पहलगाम की घटना ने 50% टूरिस्ट को नुकसान पहुंचाया था, लेह की हिंसा में यह बढ़कर 80% हो गया है। 2000 गेस्टहाउस, होटल्स खाली पड़े हैं।

लद्दाख की कुल जीडीपी में पर्यटन का हिस्सा 50% है। अक्टूबर में हम अगले मार्च-अप्रैल की बुकिंग शुरू कर देते थे, लेकिन इस बार एक भी प्री-बुकिंग नहीं है।

अगले कुछ दिन में बर्फीली ठंड शुरू होते ही यहां सबकुछ बंद हो जाएगा। हम आज नहीं कमाएंगे तो अगले छह महीने गुजारा कैसे करेंगे?

लद्दाख की राजधानी लेह में स्थानीय लोगों के विरोध के बाद इंटरनेट सेवा गुरुवार रात बहाल कर दी गई। हालांकि, इसका कोई ऑर्डर जारी नहीं हुआ।

वहीं, कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीते 24 सितंबर को हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

16 दिन बंद रहा इंटरनेट

24 सितंबर से पूरे लेह में यही हाल है। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन के बीच हुई हिंसा ने लेह की शांति छीन ली। लेह अपेक्स बॉडी के सह-अध्यक्ष शेरिंग दोरजे ने बताया कि शासन किस बात को नॉर्मल कह रहा है, ये समझ से परे है। पांच लोग आज भी एक साथ कहीं खड़े नहीं हो सकते, क्योंकि धारा 163 लगी है।

2G से लेकर 5G और सार्वजनिक वाईफाई नेटवर्क तक सब बंद रहे। हिंसा के आरोप में 39 लोग अभी भी पुलिस हिरासत में हैं। स्कूल खुल रहे हैं, लेकिन कक्षाओं में बच्चे नहीं पहुंच रहे। वांगचुक के लिए पूरा लेह खड़ा है, लेकिन मौसम और कमाई की मजबूरी के चलते लोगों को बाजार खोलना पड़ रहा है।

लेह टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष थिंलेस नामग्याल ने बताया कि 24 सितंबर से अब तक एक भी बुकिंग नहीं मिली। यहां करीब 6 हजार टैक्सी ऑपरेटर हैं, सभी खाली बैठे हैं। हिंसा के कारण हमारे परिवार कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

बड़ा सवाल... हिंसा रोकने के लिए फायरिंग का आदेश किसने दिया था?

शेरिंग दोरजे ने बताया कि 24 सितंबर को जब हिंसा हुई, भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू की, पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें 4 नौजवान मारे गए। फायरिंग का आदेश किसने दिया, इसका जवाब आज तक नहीं मिला। हम 16 दिन से यही पूछ रहे हैं, लेकिन उप राज्यपाल शासन इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। हम मामले की न्यायिक जांच कराना चाहते हैं, ताकि मृतकों के परिजनों को न्याय मिल सके।

लेह के डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम नुब्रा मुकुल बेनीवाल को हिंसा की जांच का जिम्मा सौंपा है। लेकिन, लेह अपेक्स बॉडी इसे खारिज कर चुकी है। इससे जुड़े कुछ सदस्यों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हमने भी पड़ताल की है। फायरिंग का आदेश स्थानीय प्रशासन ने नहीं दिया था। फिर इसके पीछे कौन है, किसकी साजिश है, इसलिए ईमानदारी से जांच कराना चाहते हैं।

वांगचुक जोधपुर की जेल में, 14 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने जोधपुर सेंट्रल जेल में अपने पति से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वांगचुक का हौसला अडिग है और उनका संकल्प मजबूत बना हुआ है। गीतांजलि ने कहा कि कानूनी टीम को उनके निरोध आदेश की प्रति मिल गई है, जिसे कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

वांगचुक को 24 सितंबर को लद्दाख में हुई हिंसा के बाद एनएसए के तहत हिरासत में लिया गया था। उन्होंने 4 लोगों की मौत की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है और कहा है कि जब तक जांच नहीं होती, वे जेल में ही रहेंगे।

गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में वांगचुक की रिहाई के लिए एक याचिका दायर की है, जिस पर 14 अक्टूबर को सुनवाई होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.