पशुपालन व्यवसाय से शुभम की आर्थिक स्तर में हुआ सुधार

Updated on 29-11-2024 01:09 PM

दुर्ग। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन न केवल आय का महत्वपूर्ण जरिया है, बल्कि इससे रोजगार भी मिलता है। ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण स्थान है। राज्य सरकार ने ग्रामीण आय बढ़ाने और कृषि विविधीकरण को सहयोग देने में पशुपालन के महत्व पर जोर दिया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने प्रति पशु उत्पादकता में सुधार के लिए पिछले नौ वर्षों के दौरान अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पशुधन आधारित आजीविका के साधन बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के छोटे पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। दुर्ग जिले के खपरी (सी) निवासी शुभम यादव का स्वयं का रोजगार स्थापित करने का सपना साकार हुआ। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे अपने परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहे थे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पले-बढ़े यादव ने अपने गांव में ही बड़ा व्यवसाय शुरू करने की सोची। उन्होंने पशुधन विकास विभाग से संपर्क किया और उन्हें वर्ष 2023-24 में गौ-पालन के लिए दो गायों के लिए 70 हजार रूपए का अनुदान प्रदान किया गया। श्री यादव दो गायों से प्रतिदिन 8 लीटर दूध का उत्पादन कर उसे शहरी क्षेत्र के होटलों, कारखानों और मिठाई की दुकानों पर बेच रहे हैं। उन्होंने खेत में हरा चारा (नेपियर) घास लगाया, जिससे गायों को हरा चारा मिलने लगा। पशुपालन विभाग के अधिकारी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से हितग्राही को गौपालन और डेयरी के लिए प्रोत्साहित किया गया। योजना का लाभ लेने से पहले हितग्राही की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। श्री यादव ने गौपालन से कुल 1 लाख 30 हजार रुपये की आय अर्जित की है। वर्तमान में दो गाय और एक बछड़ा है। विभाग द्वारा एक गाय में कृत्रिम गर्भाधान कराया गया है। विभाग द्वारा समय-समय पर उपचार, टीकाकरण और कृमिनाशक, डिटाइसिंग, रक्त और गोबर के नमूने लेने का कार्य किया जाता है, जिससे पशु स्वस्थ है और पशुपालक लाभान्वित हो रहा है। डेयरी स्थापना और दूध विक्रय से मासिक आय प्राप्त होने से पशुपालक शुभम की आर्थिक स्तर में सुधार हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.