कार ब्लास्ट में देवरिया के शिवा जायसवाल भी घायल, बेटे की फिक्र में दिल्ली आ रही मां, चार बहनों में अकेले भाई

Updated on 11-11-2025 01:14 PM
देवरिया: दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट में देवरिया जिले का शिवा जायसवाल भी घायल हुए हैं। शिवा जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के भलुअनी कस्बे का निवासी है और कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते है। वह दुकान के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दिल्ली गए थे। इस हादसे की चपेट में आ गए। दिल्ली के एलएनजीपी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों के मुताबिक, शिवा के घायल होने की जानकारी रिश्तेदार के माध्यम से मिली।‌ फिलहाल उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। खबर सुनने के बाद शिवा की मां फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इलाके में यह खबर फैलने के बाद शिवा के शुभचिंतकों का उसके घर पर तांता लगा हुआ है।जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के भलुअनी कस्बा निवासी शिवा जयसवाल (28)पुत्र स्वर्गीय सुभाष जायसवाल चार बहनों का अकेला भाई है। वह भलुअनी चौराहे पर ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते है। बीते 9 नवंबर को वह दुकान के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दिल्ली गए थे। शिवा की बहन भी दिल्ली रहती है। 10 नवंबर को शिवा ने दिल्ली के गांधीनगर में कपड़ों की खरीदारी की। कपड़ा खरीदने के बाद दिल्ली के अंकुर बिहार कॉलोनी भजनपुरा में रहने वाली अपनी बहन पूर्णिमा जायसवाल के घर चले गए। बहन के घर खाना खाकर थोड़ी देर रुकने के बाद दिल्ली के गोविंदपुरी कॉलोनी में रहने वाले अपने मौसेरे भाई से मिलने जा रहे थे। मगर रास्ते में ही कार ब्लास्ट की चपेट में आ गए ।
गृह मंत्री अमित शाह ने एलएनजीपी अस्पताल पहुंचकर घायल शिवा का हाल-चाल जाना। यह संयोग ही था कि वह धमाके से दूर थे। जिसकी वजह से उसे कम चोट आई है। शिवा के परिजनों ने बताया कि दिल्ली के एलएनजीपी अस्पताल में शिवा का इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब ठीक है। शिवा की मां भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। कस्बे के लोग उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। शिवा की हालत जानने के लिए उसके घर पर लोगों का आना जाना लगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.