घर चलाने के लिए स्कूल में करती थी नौकरी, पति को चरित्र पर हुआ शंका तो मोगरी से ले ली जान

Updated on 11-12-2025 01:36 PM
ग्वालियर : पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति सिर पर मोगरी मारकर हत्या कर दी। पति ने घर के अंदर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ले की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई मोगरी को जब्त कर महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वही पुलिस ने फरार पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


घर की स्थिति को देखते हुए शुरू की नौकरी

दअरसल, इंदरगंज थाना क्षेत्र के रोशनी घर रोड स्थित खटीक मोहल्ले में रहने वाले 39 साल के धर्मेंद्र मौर्य की शादी पड़ाव लक्ष्मणपुरा रहने वाली रेनू मौर्य के साथ हुई थी। रेनू के दो बेटे और एक बेटी हुई। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन रेनू ने घर की परिस्थितियों को देखते हुए एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करना शुरू कर दिया। रेनू सुबह स्कूल के लिए निकलती और शाम को घर वापस आती। पति धीरे-धीरे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर उससे विवाद करने लगा।

बुधवार की रात फिर से हुआ विवाद

कल बुधवार की देर रात इसी बात पर पति और पत्नी के बीच फिर से विवाद हुआ। विवाद बढ़ता चला गया तो पति ने घर के अंदर रखी लकड़ी की मोगरी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। पति के द्वारा पति के सिर पर हमला करने से पत्नी लहूलुहान हो गई और बेड पर जाकर गिर गई। तभी पति ने उसे मारा देख कंबल डाल दिया। जिस वक्त पति ने घटना को अंजाम दिया उस वक्त 12 साल की बेटी मानसी घर के ऊपर की पहली मंजिल पर दादी के साथ थी।
आवाज को सुन जब वह नीचे आई तो पिता पत्नी के पास खड़ा हुआ था। तभी पिता वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मृतक के बड़े बेटे तरुण ने पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने घटना स्थल से पति द्वारा उपयोग की गई लकड़ी की मोगरी को जब्त कर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.