'घर से लौटने पर कर रही थी सुसाइड की बातें':भोपाल में MBBS छात्रा की मौत पर PG इंचार्ज का दावा

Updated on 11-02-2026 11:29 AM
 भोपाल, भोपाल में एमबीबीएस की छात्रा रोशनी की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव एक प्राइवेट पीजी के बाथरूम में मिला था। पास ही एसिड की बोतल भी पाई गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एसिड से मौत की पुष्टि हुई है।

बेटी का शव लेने आलीराजपुर से आए छात्रा के पिता वंतर सिंह ने बताया कि रोशनी पढ़ाई के दबाव में जरूर थी, लेकिन आत्महत्या जैसा कदम उठाएगी, इसकी कभी कल्पना नहीं की थी। वह अच्छी डॉक्टर बनना चाहती थी। नीट परीक्षा में 400 से अधिक अंक लाकर खुद गांधी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था।

दूसरी ओर जिस पीजी में छात्रा रहती थी, उसकी संचालक का दावा है कि रोशनी घर से लौटने के बाद दो दिन से सहेलियों से सुसाइड की बात कर रही थी। सुबह जब वह कॉलेज जाने के लिए बाहर नहीं निकली तो साथ रहने वाली छात्राओं ने दरवाजा तोड़कर देखा। वह बेसुध हालत में थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं कॉलेज डीन ने भी पुष्टि की है कि पढ़ाई समझ नहीं आने के कारण रोशनी तनाव में थी।

पिता बोले- बेटी कुछ दिनों से घर पर ही थी

आलीराजपुर जिले के अकलवा गांव निवासी रोशनी के पिता वंतर सिंह कलेश ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे बेटी की हालत की जानकारी मिली। रोशनी कुछ दिनों से घर पर ही थी। वह दो बहनों में बड़ी थी। शनिवार को ही तो उसे आलीराजपुर से भोपाल के लिए ट्रेन में बैठाया था। रविवार और सोमवार वह भोपाल में रही।

पढ़ाई का दबाव था, लेकिन हिम्मत वाली थी रोशनी

पिता वंतर सिंह ने कहा कि रोशनी ने पढ़ाई के स्ट्रेस का जिक्र जरूर किया था, लेकिन वह हमेशा यही कहती थी कि “पापा, मैं पढ़ लूंगी।” नीट परीक्षा में उसके 400 से ज्यादा अंक आए थे और उसने खुद गांधी मेडिकल कॉलेज का चयन किया था। वह शुरू से डॉक्टर बनना चाहती थी। परिवार को उम्मीद थी कि बेटी मेहनत के दम पर आगे बढ़ेगी।

पीजी इंचार्ज बोलीं- सभी से अच्छे से बात करती थी

जिस प्राइवेट पीजी में रोशनी रह रही थी, उसकी संचालक करुणा नायर ने बताया कि रोशनी का स्वभाव बेहद अच्छा था। वह हमेशा हंसते-खेलते रहती थी। सभी से अच्छे से बात करती थी। पीजी में हर जगह कैमरे लगे हैं, जिससे बच्चों की निगरानी की जाती है।

करुणा नायर के मुताबिक, रोशनी की सहेलियों ने बताया कि वह दो दिन से सुसाइड करने की बात कर रही थी। वह दो दिन पहले ही घर से लौटकर भोपाल आई थी, अगर यह बात समय रहते उन्हें या परिवार को बता दी जाती तो शायद कोई कदम उठाया जा सकता था।

कई बार आवाज देने पर भी नहीं निकली

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी का शव उसके पीजी के बाथरूम में मिला था। मंगलवार सुबह जब वह कॉलेज जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं निकली तो साथ पढ़ने वाली छात्राओं को शक हुआ।

कई बार आवाज देने और फोन कॉल करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो पीजी के गार्ड को बुलाया गया। पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां रोशनी बेसुध हालत में पड़ी मिली। उसके पास एक खाली एसिड की बोतल भी मिली।

अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

साथी छात्राओं और पीजी स्टाफ ने तत्काल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.