शेयर बाजार में आज सुबह-सुबह महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर उछल गए

Updated on 28-04-2025 06:36 PM
मुंबईमहिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सोमवार को उछाल आया। सुबह के सत्र में ही कंपनी के शेयर 2.7% बढ़कर 2,940.25 रुपये पर पहुंच गए। यह उछाल BSE में आया। इसकी वजह है M&M का एक बड़ा फैसला। दरअसल, M&M अब कमर्शियल ट्रक और बस बनाने वाली कंपनी SML Isuzu में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। M&M, SML Isuzu की 58.96% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए कंपनी 555 करोड़ रुपये खर्च करेगी। दूसरी ओर बीएसई में ही एसएमएल इसुजु के शेयर 10 फीसदी लुढक गए। यह इसका लोअर सर्किट है।

किससे शेयर खरीदेगी महिंद्रा


महिंद्रा एंड महिंद्रा, SML Isuzu के प्रमोटरों में से एक, सुमितोमो कॉर्पोरेशन से शेयर खरीदेगी। कंपनी 63.62 लाख शेयर खरीदेगी और हर शेयर की कीमत 650 रुपये होगी। इस हिसाब से M&M को 413.55 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। यह सौदा SML Isuzu की कुल शेयरहोल्डिंग का लगभग 43.96% है।

क्यों उठा रही है यह कदम


M&M का कहना है कि वह 3.5 टन से ज़्यादा के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। अभी इस सेगमेंट में M&M की बाजार हिस्सेदारी सिर्फ 3% है। जबकि 3.5T टन से कम क्षमता वाले मतलब कि LCV सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी 52% है। M&M के ट्रक और बस डिवीजन ने पिछले कुछ सालों में अच्छी तरक्की की है। माना जा रहा है कि इस अधिग्रहण से कंपनी की बाजार हिस्सेदारी दोगुनी होकर 6% हो जाएगी। कंपनी का लक्ष्य है कि FY31 तक इसे 10-12% तक और FY36 तक 20% से ज़्यादा तक पहुंचाया जाए।

कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम


महिंद्रा ग्रुप के ग्रुप CEO और MD डॉ. अनीश शाह ने इस अधिग्रहण को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा, "SML Isuzu का अधिग्रहण महिंद्रा ग्रुप के उभरते व्यवसायों में 5 गुना वृद्धि के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।" उन्होंने आगे कहा, "यह हमारी पूंजी आवंटन रणनीति के साथ पूरी तरह से फिट बैठता है, जहां हम उच्च-संभावित क्षेत्रों में निवेश करते हैं जो मजबूत प्रदर्शन और जीतने के स्पष्ट अवसर प्रदर्शित करते हैं।" इसका मतलब है कि कंपनी उन व्यवसायों में पैसा लगा रही है जिनमें आगे बढ़ने की अच्छी संभावना है।

एसएमएल के लुढ़क गए शेयर


आज सुबह बीएसई में SML Isuzu के शेयरों की खूब पिटाई हुई। शेयरों में इस तरह से गिरावट हुई कि 10 फीसदी का लोअर सर्किट पर जा कर ठहरा। एसएमएल इसुजु के शेयर पिछले शुक्रवार को 1766.70 रुपये पर बंद हुए थे। आज सुबह बीएसई में यह 1701.95 रुपये पर खुले। यही इसका उच्चतम स्तर था। नीचे में गिरते हुए यह 1590.05 रुपये तक आ गया। इसी इसका आज के लिए लोअर सर्किट था। मतलब कि एक ही दिन में 176.65 रुपये लुढ़क गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.