गुजरात की कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक लाख के बना दिए 10 लाख रुपये, धड़ाधड़ लग रहा अपर सर्किट

Updated on 05-12-2024 04:44 PM
नई दिल्ली: इस समय शेयर मार्केट जहां हिचकोले ले रही है, वहीं कुछ पेनी स्टॉक धड़ाधड़ रिटर्न दे रहे हैं। इनमें कई ऐसे हैं जिनमें पिछले कई दिनों से अपर सर्किट लग रहा है। फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मार्केट ऊपर है या नीचे। इन्हीं में एक पेनी स्टॉक निवेशकों को लगातार मालामाल बना रहा है। आज गुरुवार सुबह 11 बजे जहां शेयर मार्केट में गिरावट रही तो वहीं इस पेनी स्टॉक में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।हम जिस पेनी स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम गुजरात कोटेक्स लिमिटेड (Gujarat Cotex Ltd) है। गुजरात की यह कंपनी निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है। इसमें बेहद कम समय में निवेश को कई गुना कर दिया है। यही नहीं, एक लाख के 10 लाख रुपये बनाने में भी इसे बहुत ज्यादा समय नहीं लगा है। गुरुवार को इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। अभी इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 13.68 रुपये है।

6 महीने में दोगुने से ज्यादा कर दिया पैसा

इस शेयर ने निवेशकों की रकम को 6 महीने में दोगुने से ज्यादा कर दिया है। 6 महीने पहले इसके एक शेयर की कीमत मात्र 6.22 रुपये थी। इसने इन 6 महीनों में अब तक 120 फीसदी रिटर्न दिया है।

अगर आपने 6 महीने पहले इसके एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो इनकी वैल्यू आज 2.20 लाख रुपये होती। यानी आपको मात्र 6 महीने में ही 1.20 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.