Don 3 में शाहरुख खान की होगी वापसी! ​पर किंग खान ने फरहान अख्‍तर के सामने रखी है एक शर्त: रिपोर्ट

Updated on 17-01-2026 02:36 PM
फरहान अख्‍तर ने 2 साल पहले अगस्‍त 2023 में 'डॉन 3' का ऐलान किया था। रणवीर सिंह को लीड रोल में कास्‍ट किया और एक अनांउसमेंट टीजर वीडियो भी शेयर किया गया। लेकिन इसके बाद से ही यह फिल्‍म अधर में लटकी है। पहले कियारा आडवाणी ने प्रेग्‍नेंसी के कारण फिल्‍म छोड़ी, फिर बीते दिनों 'धुरंधर' की सुपर सक्‍सेस के बीच रणवीर सिंह के भी फिल्‍म से बाहर होने की खबर आई। दो साल पहले जब रणवीर को लीड रोल में कास्‍ट किया गया, तब शाहरुख खान के फैंस इससे बहुत नाराज हुए थे। लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद फरहान अख्‍तर फिर से शाहरुख खान की दर पर पहुंचे हैं। फिल्‍ममेकर और एक्‍टर के बीच बातचीत हुई है और शाहरुख खान ने 'डॉन 3' में वापसी करने के लिए हामी भर दी है। लेकिन साथ ही एक शर्त भी रखी है।

साल 1978 में रिलीज सलीम-जावेद की कहानी पर बनी 'डॉन' में अमिताभ बच्‍चन ने लीड रोल निभाया था। यह ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई। फिर 2006 में फरहान अख्‍तर ने बतौर डायरेक्‍टर इसका रीमेक किया, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे। साल 2011 में शाहरुख खान के साथ ही सीक्‍वल 'डॉन 2' भी रिलीज हुई। अब सब ठीक रहा तो 'डॉन 3' में शाहरुख खान एक बार फिर से अपने आइकॉनिक रोल में वापसी कर सकते हैं।

'डॉन 3' के लिए शाहरुख की शर्त- एटली करें फिल्‍म को डायरेक्‍ट

'टेलीचक्‍कर' की नई रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और फरहान अख्‍तर के बीच 'डॉन 3' को लेकर नए सिरे से बात हो रही है। हालांकि, शाहरुख खान ने शर्त रखी है कि वह तभी फिल्म में आएंगे जब 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार को फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाया जाएगा। यानी शाहरुख चाहते हैं कि 'डॉन 3' को एटली डायरेक्‍ट करें।

'जवान' में शाहरुख और एटली की जोड़ी ने मचाया 1160 करोड़ का धमाल

शाहरुख और एटली की जोड़ी 'जवान' से बॉलीवुड को देश में 640.25 करोड़ के नेट कलेक्‍शन, और 1160 करोड़ के वल्‍डर्वाइड ग्रॉस कलेक्‍शन जैसी सफलता का स्‍वाद चखा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों KING फिल्‍म में बिजी शाहरुख खान 'डॉन फ्रेंचाइज' के स्केल को बढ़ाना चाहते हैं। साउथ के ब्‍लॉकबस्‍टर डायरेक्‍टर एटली अपनी एक्‍शन फिल्‍मों के लिए जाने जाते हैं। जाहिर है, 'जवान' के बाद अगर वह एक बार‍ फिर शाहरुख खान के साथ आते हैं, तो फैंस और दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ेगी। हालांकि, अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है।

रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' के बाद इसलिए छोड़ी 'डॉन 3'

इससे पहले, 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणवीर सिंह की प्रायोरिटी बदल गई है। वह संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्ममेकर्स के साथ काम करना चाहते हैं। साथ ही, वह अब लगातार गैंगस्टर फिल्मों में नहीं दिखना चाहते, खासकर जब 'धुरंधर' पहले से ही उस स्पेस में अपनी खास जगह बना चुकी है।

'डॉन 3' में दिखेंगी कृति सेनन! विक्रांत मैसी ने छोड़ा विलेन का रोल

'डॉन 3' उन फिल्‍मों में से है, जिसका बॉलीवुड के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शुरुआत में, कियारा आडवाणी को रणवीर के अपोजिट कास्‍ट किया गया था। लेकिन अब उनके प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद कथ‍ित तौर पर कृति सेनन को कास्‍ट किया गया है। इसी तरह फिल्‍म में विलेन के रोल में पहले विक्रांत मैसी को कास्‍ट करने की खबरें आई थीं। लेकिन फिर पता चला कि उन्‍होंने भी फिल्‍म छोड़ दी है। इसके बाद विजय देवरकोंडा को अप्रोच किया गया, लेकिन बताया जाता है कि उन्‍होंने भी समय की कमी के कारण ऑफर ठुकरा दिया। अब चर्चा है यह रोल रजत बेदी के पास जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.