यूपी विधानसभा चुुनाव से पहले पंचायत चुनाव का सेमीफाइनल, बीजेपी-कांग्रेस, सपा-बसपा समेत सभी दलों की रणनीति जानिए

Updated on 06-09-2025 01:33 PM
मेरठ: 2027 में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव से पहले सभी सियासी दलों की नजर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर है। पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल मानकर सियासी दल फील्डिंग बिछाने में जुटे हैं।

आरएलडी आमजन से जुड़ने के लिए पार्टी 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 31 अक्टूबर सरदार पटेल जयंती तक पूरे प्रदेश में एकता यात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत वेस्ट यूपी के अलीगढ़ से दो अक्टूबर को होगी। आरएलडी पंचायत चुनावों में महिला भागीदारी भी बढ़ाना चाहती है।

17 से बीजेपी का सेवा पखवाड़ा

बीजेपी 17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाएगी। पार्टी ने 'पूर्व तैयारी-पूर्ण तैयारी' का मंत्र वर्करों को दिया है। पार्टी के वर्कर्स से कहा गया कि पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होते हैं इसलिए पार्टी का फोकस जिला पंचायत सदस्य के चुनाव पर ही रहेगा। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर पार्टी हस्तक्षेप नहीं करेगी। बीजेपी ने वेस्ट यूपी के सभी 18 जिलों रमें दिग्गज नेताओं को पंचायत चुनाव के लिए संयोजक और सह संयोजक भी नियुक्त कर दिए हैं।

पंचायत चुनाव से जनाधार बढ़ाना चाहती है BSP

बीएसपी ने पंचायत चुनाव से पहले वेस्ट यूपी के दिग्गज कहे जाने वाले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बाबू मुनकाद अली को प्रभारी बनाया है। पार्टी का मानना है कि पंचायत चुनाव से जनाधार बढ़ाया जा सकता है।
कांग्रेस SP ASP भी जमीन पर सक्रिय इसी के साथ कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत लगातार वेस्ट यूपी में सक्रिय है। जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर रही है। समाजवादी पार्टी भी पंचायत चुनाव के लिए जुटी है। संगठन ने जहां संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। वहीं जनाधार वाले संभावित कैंडिडेट की तलाश भी शुरू कर दी है। आजाद समाज पार्टी भी अपनी टीम को गांव-गांव जनसंपर्क के लिए उतार रही है। एएसपी की नजर बीएसपी के दलित वोट पर है। मुस्लिमों में भी खास पकड़ बनाने में जुटी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.