27 जिलों में ग्रामीण बाजार शुरू:घर बैठे मिलेंगे डिंडोरी-मंडला के मिलेट्स... बुकिंग के लिए बन रहा पोर्टल

Updated on 09-02-2026 11:51 AM
भोपाल, मप्र में पहली बार ​डिंडोरी, मंडला जैसे दूरस्थ जिलों में स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए मिलेट्स आपको घर बैठे मिलेंगे। इसके लिए स्टेट रुरल लाइव​हुड मिशन द्वारा एक पोर्टल तैयार कर रहा है, जिस पर 350 से अधिक उत्पाद सूचीबद्ध किए जाएंगे।

इन उत्पादों को अभी मप्र के पहले ग्रामीण बाजार ( जो कि राजधानी के भोपाल हाट में संचालित है) की 40 दुकानों से बेचा जा रहा है। लेकिन इतनी कम दुकानों में मप्र की बहुत कम म​हिलाएं अपना उत्पाद बेच पाती हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर पहली बार ग्रामीण बाजार का विकेंद्रीकरण करने की तैयारी है।

मप्र आजीविका मिशन ने भोपाल के साथ एक साल में 27 जिलों के भीतर ऐसे ग्रामीण बाजार तैयार ​कर दिए हैं, लेकिन सभी उत्पाद सभी जगह नहीं मिल पाते, इसलिए मिशन द्वारा दो तरह से काम किया जा रहा है। पहला उत्पादों की सूची तैयार करके पोर्टल पर अपलोड करने की तैयारी और दूसरा इनको घर-घर पहुंचाने के लिए इंडिया पोस्ट से अनुबंध करना। यह काम अगले दो से तीन महीने में पूरे जाएंगे।

डिंडोरी, मप्र के डिंडोरी, बालाघाट, मंडला सहित 7 जिलों में कोदो-कुटकी, ज्वार, बाजरा और मक्का जैसे मिलेट्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है। लेकिन उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी।

मिलेट्स के साथ अशोकनगर की चंदेरी साड़ी, उज्जैन की बटिका प्रिंट साड़ी, शिवपुरी का मूंगफली तेल, मुरैना का सरसों तेल व नरसिंहपुर, नर्मदापुरम और हरदा की दालें भी जोड़ी गई हैं। स्वसहायता समूहों के डेयरी उत्पादों के लिए आउटलेट खोले जाएंगे। ‘पलाश के संग होली के रंग’ अभियान के तहत 15 फरवरी के बाद पलाश रंग हाट में उपलब्ध होंगे।

बचे माल के लिए वेयरहाउस बनाएंगे 

 मेले या मार्ट पर बचे सामान को सुरक्षित रखने और दूसरी जगह पहुंचाने के लिए छोटे वेयरहाउस से अनुबंध किया जाएगा। प्रत्येक जिले में स्वसहायता समूहों के उत्पाद स्टोर होंगे और आर्डर मिलने पर यही से डिलीवर किए जा सकेंगे।

डिमांड के हिसाब से उत्पादन रखेंगे 

मप्र में स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की डिमांड बढ़ रही है। पहले हमने आजीविका मार्ट शुरू किए थे, जिनमें काफी अच्छा प्रतिसाद हमें मिला। अब हम होम डिलीवरी के लिए इंडिया पोस्ट से चर्चा कर चुके हैं। जल्द अनुबंध करके इस पर काम शुरू कर देंगे। हमारा प्रयास है कि मप्र के एक जिले का उत्पाद दूसरे जिले में मिले। बिक्री के आधार पर हम अध्ययन करेंगे कि किस उत्पाद की कहां अधिक डिमांड है। उसी के हिसाब से उस जिले में हम उत्पादों को रखवाएंगे। 

- हर्षिका सिंह, सीईओ, मप्र आजीविका मिशन



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.