सारे रिकाॅर्ड तोड़ रसातल में पहुंचा रुपया, भारत के लिए खड़ी होंगी ये नई चुनौतियां

Updated on 08-11-2024 03:13 PM

नई दिल्ली. अमेरिकी डाॅलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट जारी है. गुरुवार को डाॅलर के मुकाबले रुपया 84.30 रुपये प्रति डाॅलर के रिकाॅर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, ruprupफॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की भारतीय बाजार में बिकवाली और फंड आउटफ्लो की वजह से रुपये पर दबाव बना हुआ है. इसके अलावा, आगामी अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से डॉलर की मजबूती बढ़ने की आशंका है, जिससे रुपये में आगे भी गिरावट देखने को मिल सकती है.


मुद्रा विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की जीत के बाद अमेरिका में टैक्स में कटौती और नियमों में ढील से आर्थिक विकास को गति मिल सकती है. इसका असर डॉलर की मजबूती पर पड़ेगा, जिससे विदेशी निवेशक डॉलर में निवेश को प्राथमिकता देंगे. साथ ही, अमेरिकी टैरिफ में संभावित वृद्धि से यूरो और अन्य एशियाई मुद्राओं पर भी दबाव रहेगा, जिससे रुपये पर संकट गहराने की संभावना है.


भारत के लिए खड़ी होंगी नई चुनौतियां


रुपये की कमजोरी भारत के लिए कई नई समस्याएं खड़ी कर सकता है. डॉलर के मजबूत होने का सीधा असर भारत के आयात बिल पर पड़ेगा. उदाहरण के लिए, अक्टूबर में 1 डॉलर के लिए 83 रुपये चुकाने पड़ते थे, लेकिन अब 84.37 रुपये खर्च करने होंगे. भारत बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का आयात करता है, जो डॉलर की मजबूती से और महंगा हो जाएगा, जिससे आयात खर्च बढ़ेगा और घरेलू बाजार में कई वस्तुओं के दामों पर दबाव बनेगा.


क्रूड ऑयल का आयात होगा महंगा


रुपये में गिरावट भारत के लिए परेशानियों के नए दरवाजे खोल सकता है. इसका सबसे बड़ा असर क्रूड ऑयल के आयात पर पड़ेगा. भारत बड़े स्तर पर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का आयात करता है, जिसके लिए डाॅलर में भुगतान किया जाता है. रुपये में गिरावट से भारत का आयात खर्च बढ़ेगा, जिसका असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि ये ट्रांसपोर्ट फ्यूल के रूप में कच्चे माल के तौर पर उपयोग होते हैं.


इसके साथ ही, रुपये की कमजोरी से विदेशी मुद्रा भंडार में कमी का खतरा भी बढ़ेगा, जो हाल में लगभग 700 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुका है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.