सेंट थेरेसा स्कूल की बसों पर आरटीओ की कार्रवाई:बिना परमिट-फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रहीं बसें जब्त

Updated on 14-11-2025 11:47 AM

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भोपाल की टीम ने गुरुवार को स्कूल बसों की सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सेंट थेरेसा स्कूल, पिपलानी में संचालित बसों में भारी अनियमितताएं पाई गईं।

आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान कई बसें बिना परमिट, फिटनेस और इंश्योरेंस के पाई गईं। कार्रवाई के तहत दो बसें और एक ओमनी बस को जब्त कर आरटीओ कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया। इनमें से दो बसें बिना परमिट, जबकि एक बस बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के चलाई जा रही थी।

जब्त वाहनों में

  • MP04 PA 3073 – बिना फिटनेस संचालित
  • UP75 M 5957 – बिना परमिट और बिना इंश्योरेंस
  • MP04 H 8956 – बिना परमिट और इंश्योरेंस संचालित पाई गई।

आरटीओ टीम ने इसके अलावा 15 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹88,000 का समन शुल्क वसूला। तीनों जब्त वाहन आरटीओ कार्यालय परिसर में रखे गए हैं।

आरटीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि बिना दस्तावेज या असुरक्षित स्कूल बसों के संचालन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्कूल प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी वाहन फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस दस्तावेजों के साथ ही संचालित करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.