1600 करोड़ रुपये की राहत पंजाब के साथ अन्याय, व्यापक पैकेज जारी हो: राहुल गांधी
Updated on
22-09-2025 03:45 PM
नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए घोषित 1600 करोड़ रुपये का प्रारंभिक राहत पैकेज राज्य के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने यह मांग फिर दोहराई कि पंजाब के लिए तत्काल व्यापक राहत पैकेज जारी किया जाए।
पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पंजाब के लिए व्यापक राहत पैकेज जारी करने का आग्रह किया था। राहुल गांधी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि को बाढ़ की वजह से लगभग 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपये का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी ने किया आग्रह
उन्होंने कहा कि लाखों घर उजड़ गए। चार लाख एकड़ से ज़्यादा की फसल बर्बाद हो गई। साथ ही बड़ी संख्या में जानवर बह गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज्बा दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे। उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…