रोस्टन चेज ने पॉइंट पर पकड़ा शानदार कैच:बाउ पापुआ न्यू गिनी के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बैटर

Updated on 03-06-2024 02:22 PM

2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। रविवार को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में विंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को एक रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया। पापुआ न्यू गिनी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बना, 137 रन का टारगेट वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया।

इस दौरान कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। रोस्टन चेज ने बैकवर्ड पॉइंट पर पापुआ न्यू गिनी के कप्तान असद वाला का शानदार कैच पकड़ा।

आगे पढ़िए इस मैच के 4 मोमेंट्स और 2 रिकॉर्ड्स...

1. मैच की पहली बॉल पर अकील को मिला टर्न
वेस्टइंडीज के लेफ्ट आर्म स्पिनर अकील हुसैन पारी का पहला ओवर लेकर आए। पारी की पहली ही गेंद में टर्न देखकर टोनी ऊरा चौक गए। टोनी ने इनसाइड आउट शॉट खेलने का प्रयास किया और बॉल टर्न होकर कीपर के पास चली गई, हालांकि टोनी अपने टीम के लिए कुछ ज्यादा न कर सके और अगले ही ओवर में 2 रन के स्कोर पर उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने कीपर निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट करा दिया।

2. अकील ने लेगा साइका को बोल्ड मारा
​​​​​​​
अकील हुसैन ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर की पहली बॉल पर लेगा साइका को 1 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरे ओवर की पहली गेंद अकील ने आर्म बॉल डाली। गेंद तेजी से अंदर की तरफ आई और लेगा साइका समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए।

3. रोस्टन चेज ने शानदार कैच पकड़ा
छठे ओवर की आखिरी बॉल पर असद वाला ने पॉइंट की तरफ शॉट खेला, जहां रोस्टन चेज ने छलांग लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। असद वाला ने बैकफुट से लेंथ गेंद को स्क्वायर कट किया था। गेंद हवा में गई और बाईं तरफ जंप करते हुए बैकवर्ड प्वाइंट पर चेज ने शानदार कैच पकड़ा।

4. दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर पूरन को मिला जीवनदान
​​​​​​​​​​​​​​
दूसरे ओवर की चौथी बॉल लेग स्टंप की लाइन में अंदर की ओर जा रही थी। गेंद निकोलस पूरन के पैड से जाकर टकराई। गेंदबाज ऐली नाओ ने अपील की। अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया। यहां पापुआ न्यू गिनी के कप्तान ने DRS नहीं लिया। बाद में रीप्ले से पता चला कि बॉल स्टंप पर लग रही थी और पूरन LBW आउट थे।

नाओ ने इसी ओवर की पहली बॉल पर जॉनसन चार्ल्स को 0 रन के स्कोर पर LBW आउट किया था। नाओ ने ये ओवर विकेट मेडन डाला। इस मैच में कुल दो ओवर मेडन विकेट वाले थे। पहला- नाओ का। दूसरा- कप्तान असद वाला का। जिन्होंने 10 वे ओवर में सेट बल्लेबाज ब्रेंडन किंग को 34 रन के स्कोर पर कैच आउट कराया।

अब मैच में बने रिकॉर्ड भी जान लीजिए...

1. चार्ल्स अमिनी PNG के लिए हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल में पापुआ न्यू गिनी के लिए चार्ल्स अमिनी एक हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हजार रन बनाने के लिए 57 मैच लिए। उनके अब 1006 रन हो गए है। उनसे पहले PNG के टॉप स्कोरर टोनी उरा 57 मैच में 1620 रन बना चुके हैं। कप्तान असद वाला ने 60 मैच में 1265 रन बनाए है।

2. PNG के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज सीसे बाउ
​​​​​​​​​​​​​​ 
टी-20 वर्ल्ड कप में पापुआ न्यू गिनी के लिए अर्धशतक लगाने के मामले में सीसे बाउ दूसरे बल्लेबाज बन गए है। सीसे ने आज 50 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 सिक्स लगाया। उनसे पहले टीम के कप्तान असद वाला फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने ओमान के खिलाफ 2021 के वर्ल्ड कप में 56 रन बनाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.