ICC टेस्ट टीम ऑफ ईयर में रोहित-कोहली और गिल नहीं:पैट कमिंस को कप्तान बनाया

Updated on 24-01-2025 05:55 PM

ICC की टेस्ट टीम ऑफ ईयर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को यह टीम जारी की। इस टीम का कप्तान पैट कमिंस को बनाया गया है। साथ ही यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह दी गई है।

ICC ने टेस्ट के साथ 2024 की मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर भी जारी की है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अफ्रीका का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है।

टीम में सबसे ज्यादा श्रीलंका के 4 खिलाड़ियों को मौका मिला है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 3-3 खिलाड़ी शामिल हैं। वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को भी जगह मिली है। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका को टीम की कमान सौपी गई है।

सईम अयूब (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए 2024 बेहतरीन सीजन रहा है। सईम ने नवंबर में ही डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैचों में कुल 125 रन बनाए, उसके कुछ समय बाद ही जिम्बाब्वे में अपना पहला वनडे शतक लगाया। उन्होंने पिछली पांच पारियों में तीन में शतक लगाए हैं, जिनमें दिसंबर में साउथ अफ्रीका में दो शतक शामिल हैं।

रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) 

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 2021 में डेब्यू किया था। अफगानिस्तान ने 2024 में श्रीलंका, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेली थी और गुरबाज ने उन सभी में अच्छा प्रदर्शन किया।

पथुम निसांका (श्रीलंका) 

फरवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ निसांका का नाबाद 210 रन वनडे इतिहास में बतौर ओपनर बनाया गया छठा सबसे बड़ा स्कोर था। निसांका 2024 में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी है। टॉप पर उनके हमवतन कुसल मेंडिस हैं।

कुसल मेंडिस (विकेट कीपर) (श्रीलंका)

मेंडिस 2024 के वनडे के टॉप स्कोरर हैं। उनके नाम पिछले साल 742 रन है। नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका हाईएस्ट स्कोर 143 रन था, जो वनडे इतिहास में किसी विकेटकीपर द्वारा बनाया गया 27वां सबसे बड़ा स्कोर था।

चरिथ असलंका (कप्तान) (श्रीलंका) 

असलंका ने साल की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक से की थी। जो कैलेंडर ईयर का उनका एकमात्र शतक था। उन्होंने चार अलग-अलग मैचों में अर्धशतक लगाए

शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज) 

रदरफोर्ड ने दिसंबर 2023 में डेब्यू किया था। उन्होंने 2024 में नौ वनडे मैच खेले। गुयाना के 26 साल के खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के लिए सात पारियों में 425 रन बनाए, जो एक गेंद पर एक रन से भी तेज है।

अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान) 

उमरजई का ऑलराउंड प्रदर्शन 2024 में अफगानिस्तान के लिए वनडे मैचों में काफी काम आया। इस दौरान उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.